scriptजांबाज अभिनंदन की मां के बारे में आई इतनी बड़ी जानकारी, यह किस्सा जान फिर से आपका सीना हो जाएगा चौड़ा | Some interesting facts of Abhinandan's mother Sobha Vartaman | Patrika News

जांबाज अभिनंदन की मां के बारे में आई इतनी बड़ी जानकारी, यह किस्सा जान फिर से आपका सीना हो जाएगा चौड़ा

Published: Mar 04, 2019 02:47:20 pm

Submitted by:

Arijita Sen

विंग कमांडर अभिनंदन की मां भी हैं बहादुर
ऐसे कारनामों को दे चुकी हैं अंजाम

Dr. Sobha Vartaman

जांबाज अभिनंदन की मां के बारे में आई इतनी बड़ी जानकारी, यह किस्सा जान फिर से आपका सीना हो जाएगा चौड़ा

नई दिल्ली। भारतीय वायु सेना के विंग कमांडर अभिनंदन आज किसी पहचान के मोहताज नहीं है। अपनी बहादुरी और देशभक्ति से उन्होंने पूरे विश्व में अपनी एक अलग पहचान बना ली है। लोग न केवल उनकी तारीफ कर रहे हैं बल्कि उनके परिवार के सदस्यों का भी गुणगान कर रहे हैं क्योंकि उस मुश्किल घड़ी में जो बहादुरी उन्होंने दिखाई है वह हर किसी के बस की बात नहीं।

आज हम आपको अभिनंदन के परिवार की ही एक और सदस्य की बात बताने जा रहे हैं जिनके साहस के किस्से को जानकर आप एकबार फिर से हैरान हो जाएंगे। हम यहां शोभा वर्तमान की बात कर रहे हैं जो कि विंग कमांडर अभिनंदन की मां हैं।

आपको शायद पता न हो कि शोभा वर्तमान भी मौत का सामना कर चुकी हैं। युद्ध ग्रस्त कई देशों जैसे लिबेरिया, इराक, आइवरी कोस्ट, पापुआ न्यू गिनी और लाओस में शोभा वर्तमान बतौर डॉक्टर अपनी सेवाएं दे चुकी हैं। इतना ही नहीं विश्व स्तर पर फ्री में डॉक्टरी सेवाएं उपलब्ध कराने वाले स्वयंसेवकों में भी उनका नाम रहा है। डॉ. शोभा मेडिसिन्स सैन्स फ्रंटीयर्स (एमएसएफ) की सदस्य होने के कारण कई ऐसे देशों का दौरा कर चुकी हैं जहां सिर्फ एके-47 और हथियारों का राज छिपा था।

उन्होंने ईरान और इराक के संघर्ष के उस खतरनाक दौर को भी देखा है। यहीं खत्म नहीं होता, साल 2009 में शोभा वर्तमान ने पपुआ न्यू गिनिया के रहने वाले उन आदिवासियों का इलाज किया जिनके सिर में तीर जैसे कई पुराने शस्त्रों से वार किया गया था।

लिस्ट में अभी और भी है, डॉ. शोभा ने ऑपरेशन स्माइल नामक एक संस्था के लिए भी मुफ्त में काम किया है। यह संस्था बच्चों के कटे ओंठ और तालू की सर्जरी फ्री में करती है। उन्होंने एक ऑनलाइन अभियान भी चलाया जिसके तहत बाल यौन शोषण के दोषियों के लिए सजा बढ़ाने की मांग की गई।

अब जाहिर सी बात है कि जिनकी मां इतनी वीरांगना हैं उनका बेटा तो बहादुर ही होगा और इसमें कोई अचरज की बात नहीं है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो