script

कौन बनेगा करोड़पति में सोनाक्षी सिन्हा नहीं दे पाई इस आसान से सवाल का जवाब, हो गई ट्रोल

locationनई दिल्लीPublished: Sep 21, 2019 12:51:49 pm

Submitted by:

Prakash Chand Joshi

सोनाक्षी के घर का नाम रामायण है

kbc

नई दिल्ली: सोशल मीडिया पर आए दिन कई चीजें वायरल और ट्रेंड करती रहती हैं। ऐसा ही कुछ कौन बनेगा करोड़पति के 11वें सीजन के 25वें एपिसोड के प्रसारण के बाद हो रहा है। लेकिन जरा ठहरिए अमिताभ बच्चन या कोई प्रतिभागी नहीं, बल्कि अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा ट्रोल हो रही हैं। चलिए आपको पूरा मामला बताते हैं।

kbc.png
kbc2.png

कुछ ऐसा हुआ था

दरअसल, शुक्रवार को मशहूर शो कौन बनेगा करोड़पति के स्पेशल प्रोग्राम कर्मवीर प्रतिभागी में राज्सथान की उद्यमी रूमा देवी खेलने आई थी। उनका साथ देने के लिए अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा भी सेट पर आई थी। इसके बाद सवालों का सिलसिला शुरु हुआ। इसी बीच अमिताभ ने एक सवाल पूछा कि रामायण के अनुसार हनुमान किसके लिए संजीवनी बूटी लेकर आए थे? विकल्प थे सुग्रीव, लक्ष्मण, सीता और राम। लेकिन हैरानी इस बात की रही कि सोनाक्षी इसका जवाब नहीं दे पाई और उन्होंने एक्सपर्ट की लाइफलाइन का इस्तेमाल किया, जिसके बाद उन्होंने सही जवाब दिया।

kbc1.png
kbc3.png

हो गई ट्रोल

इसके बाद जैसे ही प्रोग्राम खत्म हुआ। वैसे ही सोनाक्षी सिन्हा का ट्विटर पर लोग मजाक बनाने लगे। वहीं #SonakshiSinha ट्रेंड करने लगा। हालांकि, कुछ लोग सोनाक्षी का बचाव भी कर रहे हैं। ट्विटर पर @mansihchaauhan_1 नाम के यूजर ने लिखा ‘बेहद निराशाजनक, कोई इतना बुद्धू कैसे हो सकता है?’ वहीं @halfpsychh नाम के यूजर ने ट्विटर पर लिखा ‘मैं मुस्लिम होने के बावजूद इसका जवाब दे सकता हूं, मगर इस सवाल के लिए सोनाक्षी सिन्हा ने लाइफलाइन का इस्तेमाल किया।’ इसी कड़ी में लोगों ने कई तरीके से सोनाक्षी को ट्रोल किया।

ट्रेंडिंग वीडियो