scriptKBC को लेकर सोनाक्षी सिन्हा का बन रहा मजाक, ‘दबंग गर्ल’ ने ट्रोलर्स को दिया मुंह तोड़ जवाब | sonakshi sinha reply to trollers on kbc question,people again trolled | Patrika News

KBC को लेकर सोनाक्षी सिन्हा का बन रहा मजाक, ‘दबंग गर्ल’ ने ट्रोलर्स को दिया मुंह तोड़ जवाब

locationनई दिल्लीPublished: Sep 21, 2019 04:31:49 pm

Submitted by:

Soma Roy

Sonakshi Sinha KBC : सोनाक्षी ने ट्रोलर्स को सबक सिखाने के लिए ट्वीट कर जवाब दिया
लोगों ने सोनाक्षी के नए जवाब को लेकर भी बनाया उनका मजाक

sona1.jpg
नई दिल्ली। हाल ही में कौन बनेगा करोड़पति में प्रसारित एपिसोड में बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा कंटेस्टेंट कर्मवीर के साथ पहुंची थी। इस दौरान रामायण से जुड़े एक सवाल के जवाब में सोना उलझ गई थीं। इसके लिए उन्होंने लाइफलाइन का इस्तेमाल किया था। इसी के चलते वो सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल हो रही है। मगर दबंग गर्ल ने इनसे हार नहीं मानी और इसके उलट अपना जवाब भी पोस्ट किया है।
सोनाक्षी ने एक ट्वीट कर लिखा, “प्रिय जागे हुए ट्रोलर्स, मुझे पायथागोरस की प्रमेय, मर्चेंट ऑफ वेनिस, आवर्त सारणी, मुगलों की वंशावली और क्या क्या याद नहीं है वो भी नहीं याद। अगर आपके पास काम नहीं है और इतना टाइम है तो प्लीज ये सब पर भी मीम्स बनाओ ना, मुझे मीम्स पसंद हैं।”
kbc1.jpeg
सोनाक्षी के इस जवाब के बाद उनकी दोबारा ट्रोलिंग शुरू हो गई है। एक यूजर ने लिखा, “तो फिर KBC में काये को जाने का था बहन?” वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, “शुक्र है कि इन्होंने ये नहीं लिखा कि संजीवनी बूटी जोमैटो ने डिलीवर की थी।” मालूम हो कि KBC प्रोग्राम के दौरान सोनाक्षी से हनुमान जी किस के लिए संजीवनी बूटी लाए थे, ये सवाल पूछा गया था। मगर सोना इस प्रश्न का उत्तर नहीं जानती थीं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो