scriptCoronavirus : नहीं मान रहे लोग, Lockdown उल्लंघन कर शादी कर रहा था जोड़ा, शामिल हुए सभी लोगों को किया गिरफ्तार | South Africa: Marrying in Lockdown, 50 Arrested with Bride, Groom | Patrika News
हॉट ऑन वेब

Coronavirus : नहीं मान रहे लोग, Lockdown उल्लंघन कर शादी कर रहा था जोड़ा, शामिल हुए सभी लोगों को किया गिरफ्तार

Highlights
-कोरोना वायरस संक्रमण को रोकने के लिए पूरे देश में 21 दिन का लॉकडाउन जारी है
-कोरोना लॉकडाउन के चलते लोगों को अपने कई काम रद्द करने पड़े हैं
-शादी जैसे शुभ आयोजन भी टाल दिए गए हैं।

Apr 10, 2020 / 03:24 pm

Ruchi Sharma

Coronavirus : नहीं मान रहे लोग, Lockdown उल्लंघन कर शादी कर रहा था जोड़ा, शामिल हुए सभी लोगों को किया गिरफ्तार

Coronavirus : नहीं मान रहे लोग, Lockdown उल्लंघन कर शादी कर रहा था जोड़ा, शामिल हुए सभी लोगों को किया गिरफ्तार

coronavirus : नहीं मान रहे लोग, Lockdown उल्लंघन कर शादी कर रहा था जोड़ा, शामिल हुए सभी लोगों को किया गिरफ्तार

नई दिल्ली. कोरोना वायरस संक्रमण को रोकने के लिए पूरे देश में 21 दिन का लॉकडाउन जारी है। कोरोना लॉकडाउन के चलते लोगों को अपने कई काम रद्द करने पड़े हैं। शादी जैसे शुभ आयोजन भी टाल दिए गए हैं। हालांकि कुछ लोग इसे मान नहीं रहे हैं और ऐसे लोगों पर पुलिस कार्रवाई कर रही है। देश में लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर कई लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। इस बीच दक्षिण अफ्रीका की पुलिस ने कोरोना वायरस लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर दूल्हा-दुल्हन समेत 50 लोगों को गिरफ्तार किया है।
50 लोगों को किया गिरफ्तार

दरअसल एक जोड़ा लॉकडाउन के दौरान शादी कर रहा था। नियमों का उल्लंघन करने पर पुलिस ने दूल्हा-दुल्हन, परिवार के सदस्य और पादरी समेत 50 महमानों को गिरफ्तार किया है।
हवाई फायरिंग कर शादी रुकवाई

48 वर्षीय जबुलानी जुलु और 39 वर्षीय नोमथांड्जो सार्वजनिक स्थल पर शादी कर रहे थे। तभी मौके पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने शादी रुकवाने की कोशिश की लेकिन वो नहीं माने। पुलिस ने हवाई फायरिंग कर शादी रुकवाई। उसके बाद पुलिस दूल्हा-दुल्हन को वैन में बैठाकर थाने ले गई।
कड़ी हिदायत देकर छोड़ा

पुलिस ने बताया कि हमें सूचना मिली थी कि क्वाजुलु-नताल में सार्वजनिक समारोह पर प्रतिबंध के बावजूद शादी हो रही है। हमें इस कारण कार्रवाई करनी पड़ी। हालांकि बाद में सभी को जमानत पर कड़ी हिदायत देकर छोड़ दिया गया। वहीं, कोरोना वायरस के मद्देनजर यूएई में निकाह और तलाक पर अगले आदेश तक रोक लगा दी गई है।
गौरतलब है कि इस खतरनाक कोरोना वायरस ने पूरी दुनिया में हजारों से अधिक लोगों की जान ले चुका है, फिर भी लोग इसकी भयावहता को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं।

Home / Hot On Web / Coronavirus : नहीं मान रहे लोग, Lockdown उल्लंघन कर शादी कर रहा था जोड़ा, शामिल हुए सभी लोगों को किया गिरफ्तार

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो