Women's day : फिनलैंड में बने आइलैंड पर पुरुषों की एंट्री है बैन, महज महिलाएं कर सकती हैं इंजाय
- Supershe Island : आइलैंड पर छुट्टियां इंजाय करने के लिए महिलाओं को देना होगा इंटरव्यू
- पांच दिन रुकने के लिए खर्च करने होंगे 2 से 5 लाख रुपए

नई दिल्ली। फैमिली के साथ ज्यादातर लोग छुट्टियां बिताने के लिए आइलैंड जाते हैं। मगर आप अगर फिनलैंड (Finland) के सुपरशी आइलैंड (Supershe Island) जाने की तैयारी कर रहे हैं तो अपना रास्ता बदल दीजिए। क्योंकि यहां महज फीमेल्स के लिए एंट्री है, जेंट्स के लिए नहीं। जैसे कि 8 मार्च को वुमेन्स डे आ रहा है, इस मौके पर हम आपको इस खास आइलैंड के बारे में बताएंगे, जहां महज महिलाएं ही जा सकती हैं।
सुपरशी आइलैंड, फिनलैंड के बाल्टिक सी के पास है।8.47 एकड़ में फैले इस आइलैंड को अमेरिका की एक कारोबारी महिला क्रिस्टीना रॉथ ने खरीदा है। इस आइलैंड को खरीदने का उनका मकसद ये था कि वो एक ऐसी जगह पर छुट्टियां बिताना चाहती थीं जहां महज महिलाएं खुलकर अपनी जिंदगी जी सके। तभी इस आइलैंड में उन्होंने महिलाओं के फिटनेस और न्यूट्रीशन समेत उन सभी चीजों का ध्यान रखा है जिसकी उन्हें जरूरत रहती है।

रॉथ का मानना है कि रोज की भाग-दौड़ भरी जिंदगी में महिलाओं का वक्त नहीं मिल पाता है। ऐसे में इस रिजॉर्ट में रुककर वो सुकून हासिल कर सकती हैं। इस रिजॉर्ट में 4 केबिन हैं। रिजॉर्ट में स्पा, सन बाथ सहित कई अन्य सुविधाएं मिलेंगी। सभी केबिन पूरी तरह से स्वास्थ्य पर फोकस करके बनाए गए हैं। हर एक केबिन की कीमत लगभग दो से चार लाख रुपये तक है। इसमें महिलाएं पांच दिन तक फुर्सत के पल बिता सकती हैं।इस आइलैंड पर जाने के लिए टिकट बुक करने से पहले महिलाओं को इसकी स्वीकृति लेनी होगी। इसके अलावा उन्हें एक आनलाइन इंटरव्यू भी देना होगा।
Hindi News अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें (Hindi News App) Get all latest Hot on Web News in Hindi from Politics, Crime, Entertainment, Sports, Technology, Education, Health, Astrology and more News in Hindi