scriptक्या जिंदा हैं स्टीव जॉब्स? फोटो आपको करा सकती है यकीन! | steve jobs photo goes viral on social media | Patrika News

क्या जिंदा हैं स्टीव जॉब्स? फोटो आपको करा सकती है यकीन!

locationनई दिल्लीPublished: Aug 28, 2019 02:57:05 pm

Submitted by:

Prakash Chand Joshi

वायरल हो रही है फोटो

steve jobs

नई दिल्ली: एप्पल कंपनी के को-फाउंडर स्टीव जॉब्स का निधन साल 2011 में हो गया था। ये बात लगभग हर किसी को पता है, लेकिन अगर हम आपसे कहें कि वो जिंदा हैं, तो फिर? चैंकिए मत जनाब ऐसा हम नहीं बल्कि वायरल हो रही तस्वीर कह रही है। चलिए आपको इस तस्वीर के बारे में बताते हैं।

दरअसल, हाल ही में सोशल मीडिया पर एक तस्वीर पोस्ट की गई। इस तस्वीर में एक शख्स मिस्त्र के काहिरा शहर में सड़क किनारे एक कुर्सी पर बैठा हुआ नजर आ रहा है। दावा किया जा रहा है कि ये शख्स स्टीव जॉब्स है। सबसे चौंकाने वाली बात ये है कि ये शख्स साइड प्रोफाइल से बिल्कुल स्टीव जॉब्स लग रहा है। चश्मा भी बिल्कुल स्टीव की तरह पहना हुआ है। ऐसे में इसे देखकर तो ऐसा ही लगता है कि ये स्टवी जॉब्स है।

st.jpg

इसके बाद लोगों ने इस तस्वीर पर अपनी प्रतिक्रियाएं देनी शुरु कर दी। एक यूजर ने लिखा ‘इस शख्स को भी पता है कि उसकी शक्ल स्टीव जॉब्स से मिलती है। तभी तो इसने उसी की तरह हेयरकट और चश्मा भी लिया हुआ है।’ ये पहनी बार नहीं जब स्टीव की ऐसी तस्वीर वायरल हुई और उनके जिंदा होने का दावा किया गया है। पांच साल पहले भी ऐसा ही दावा किया गया था।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो