scriptstory of damodar rao son of manikarnika the queen of jhansi | Manikarnika: रानी लक्ष्मी बाई के निधन के बाद उनके पुत्र का हुआ था ऐसा 'हश्र', पूरी कहानी जान भर आएंगी आंखें | Patrika News

Manikarnika: रानी लक्ष्मी बाई के निधन के बाद उनके पुत्र का हुआ था ऐसा 'हश्र', पूरी कहानी जान भर आएंगी आंखें

locationनई दिल्लीPublished: Jan 25, 2019 11:21:34 am

Submitted by:

Priya Singh

सबको यह पता है रानी लक्ष्मी बाई उस युद्ध में वीरगति को प्राप्त हुईं लेकिन क्या किसी को पता है कि उनके बेटे के साथ क्या हुआ।

story of damodar rao son of manikarnika the queen of jhansi

नई दिल्ली। "खूब लड़ी मर्दानी वह तो झांसी वाली रानी थी।" अंग्रेजों का सामना करने वाली रानी लक्ष्मी बाई के बारे में कौन नहीं जनता। 1857 के युद्ध के बारे में कौन नहीं जानता। रानी लक्ष्मी बाई अपने दत्तक पुत्र दामोदर राव को पीठ से बांधे हुए युद्ध करने की वह गाथा आज भी लोगों की आंखों में आंसू ले आती है। सबको यह पता है रानी लक्ष्मी बाई उस युद्ध में वीरगति को प्राप्त हुईं लेकिन क्या किसी को पता है कि उनके बेटे के साथ क्या हुआ।लक्ष्मीबाई के दत्तक पुत्र दामोदर राव और उनके वंशज का क्या हुआ उनकी ज़िंदगी कैसी थी इस बारे में आज हम आपको पूरी जानकारी देंगे। शायद आपको न पता हो लेकिन दामोदर राव को रानी लक्षमी के जाने बाद बहुत कष्ट झेलने पड़े। कहते हैं उन्हें भीख मांगकर गुज़ारा करना पड़ा था। बता दें कि लक्ष्मी बाई ने एक पुत्र को जन्म दिया लेकिन दुर्भाग्यवश चार माह बाद ही उसकी असमय मृत्यु हो गई। उनके पति और राजा गंगाधर राव काफी बीमार रहने लगे थे। रानी ने राज्य को उसका उत्तराधकारी दिलाने के लिए दामोदर को 5 साल की उम्र में गोद लिया था।

Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.