scriptइंडिया से 7 बिल्लियों को गोद लेकर वापस लौट रहीं ये सुपर मॉडल, जानें पूरा मामला | Supermodel Elena Fernandes Flies To UK With 7 Cats Which She Rescued | Patrika News

इंडिया से 7 बिल्लियों को गोद लेकर वापस लौट रहीं ये सुपर मॉडल, जानें पूरा मामला

locationनई दिल्लीPublished: Dec 13, 2019 03:06:55 pm

Submitted by:

Soma Roy

Supermodel Elena Fernandes : सात बिल्लियों को सुपरमॉडल ने लिया कानूनी तौर पर गोद
रणबीर कपूर के साथ ऐड में किया था काम, इंडिया में जानवरों पर होने वाले जुल्म पर दी टिप्पणी

Supermodel Elena Fernandes

Elena Fernandes adopt cats

नई दिल्ली। लोग इंडिया घूमने आते हैं तो वे अक्सर यहां से पारंपरिक चीजें अपने साथ लेकर लौटते हैं। जिससे उनके पास यहां की धरोहर रहे। मगर इंडिया आई एक सुपर मॉडल अपने घर वापसी पर यहां से बिल्लियां लेकर गईं और वो भी पूरे 7। ये बात भले ही मजाकिया लगे मगर सुपर मॉडल (Super Model) एलिना फर्नांणडीस (Elena Fernandes) के इस काम की सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ हो रही है।
गधे को क्यों कहा जाता है गधा? सच्चाई जान नहीं होगा यकीन

बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर (Ranbeer Kapoor) के साथ ऐड कर चुकीं एलिना अभी तक मुंबई में रह रही थीं। मगर अब वो अपने घर लंदन जा रही हैं। ऐसे में वो अपने साथ यहां रखी बिल्लियां ले जा रही हैं। ऐलिना ने यह सात बिल्लियां रखी थीं। जिन्हें उन्होंने बीते एक वर्ष में खुद मुंबई की गलियों से रेस्क्यू (Rescue) किया था। उन्होंने इन बिल्लियों को कानूनी तौर पर गोद लिया है। अब वो अपने साथ इन सातों बिल्लियों को सेंट्रल लंदन स्थित अपने घर लेकर जा रही हैं।
cat.jpeg
ऐलिना के मुताबिक यह बिल्लियां जब उन्होंने रेस्क्यू की तो किसी का पैर टूटा पड़ा था, कोई सर्दी से बीमार थी, कुछ को चोटें लगी थी। उनके मुताबिकि इंडिया में कुत्ते और बिल्लियों की हालत काफी खराब है। सड़कों पर ऐसे आवारा घूमते हुए जानवरों के साथ होने वाली क्रूरत पर उन्हें काफी गुस्सा आता है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो