scriptचांद तक चंद्रयान को पहुंचाने में इसरो के इन 5 महारथियों का था हाथ | superstar scientists of ISRO who played major role in Chandrayaan | Patrika News

चांद तक चंद्रयान को पहुंचाने में इसरो के इन 5 महारथियों का था हाथ

locationनई दिल्लीPublished: Sep 07, 2019 05:22:57 pm

Submitted by:

Soma Roy

ISRO Chandrayaan : इसरो ने देश को दिए महान वैज्ञानिक, चंद्रयान मिशन में इनका योगदान
महिलाओं को भी इसरो ने दी अहम जिम्मेदारी

chandra_3.jpg
नई दिल्ली। चंद्रयान2 के चांद से चंद कदम दूर रह जाने से जहां वैज्ञानिक निराश हैं। वहीं मिशन को इतनी दूर तक ले जाने के लिए लोग इसरो के वैज्ञानिकों की हौसलाफजाई कर रहे हैं। चंद्रयान को एक सफल मिशन बनाने इसरो के कुछ खास महारथियों ने अहम भूमिका निभाई थी। उन्होंने रात-दिन कड़ी मेहनत करके इसे अंजाम तक पहुंचाने की कोशिश की थी। आज हम आपको ऐसे ही लोगों के बारे में बताएंगे।
1.इसरो ने देश को कई महान वैज्ञानिक दिए हैं। इनमें से एक है Mylswamy Annadurai। इन्हें बेहतर काम के लिए पद्मश्री से सम्मानित भी किया जा चुका है। ये चंद्रयान 1 के प्रोग्राम डायरेक्टर रह चुके हैं। इन्होंने सन् 1982 में इसरो को ज्वाइन किया था। इन्हें मून मैन के नाम से भी जाना जाता है।
2.इसरो ने देश को एक और कामयाब हस्ती दी। जिनका नाम ऋतु कारिधाल है। उन्हें इंडिया की रॉकेट वुमेन भी कहा जाता है। वो चंद्रयान2 की मिशन डायरेक्टर हैं। उन्होंने 1997 नवंबर को इसरो में बतौर यंग इंजीनियर ज्वाइन किया था। उन्हें साल 2007 में इसरो की ओर से यंग इंजीनियर का अवार्ड भी दिया गया था।
scientist1.jpg
3.इसरो में पहली बार किसी महिला के कमान संभालने की जिम्मेदारी Muthayya Vanitha ने संभाली थी। उन्होंने इसरो में बतौर प्रोजेक्ट डायरेक्टर ज्वाइन किया था। उन्हें साल 2006 में बेस्ट सांइटिस्ट का अवार्ड मिला था।
4.चंद्रयान2 के आरएफ सिस्टम की जिम्मेदारी चंद्रकांत कुमार संभाल रहे थे। वे बतौर प्रोजेक्ट डायरेक्टर इस मिशन से जुड़े हैं। उन्हें साल 2001 में इसरो ज्वाइन किया था।

5.इसरो के एक और महान वैज्ञानिक जिनका नाम अमिताभ सिंह हैं। वे चंद्रयान2 के डेप्यूटी प्रोजेक्ट डायरेक्टर हैं। वह आप्टिकल पेलोड डाटा प्रोसेसिंग और चंद्रयान2 के लैंडर और रोवर की कमान संभालते हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो