scriptदेश में इतने फीसदी लोगों को पसंद है शाकाहारी खाना, खबर पढ़ चेहरे पर आ जाएगी मुस्कान | survey says 60 percent indians are vegetarian | Patrika News
हॉट ऑन वेब

देश में इतने फीसदी लोगों को पसंद है शाकाहारी खाना, खबर पढ़ चेहरे पर आ जाएगी मुस्कान

भारतीय जानकारी के आधार पर खाना पसंद करने लगे हैं। अब वे एक परंपरागत आदत में नहीं, बल्कि प्रयोग में विश्वास करने लगे हैं।

नई दिल्लीJan 15, 2019 / 03:21 pm

Priya Singh

survey says 60 percent indians are vegetarian

देश में इतने फीसदी लोगों को पसंद है शाकाहारी खाना, खबर पढ़ चेहरे पर आ जाएगी मुस्कान

नई दिल्ली। देश में मधुमेह जैसे रोगों से पीड़ित लोगों की तादाद बढ़ने के बीच एक अच्छी खबर है कि ज्यादातर लोग अब स्वास्थ्यवर्धक भोजन पसंद करने लगे हैं। एक सर्वेक्षण के अनुसार, 63 फीसदी भारतीय गोश्त की जगह वनस्पति से प्राप्त भोजन पसंद करते हैं। मतलब मांसाहारी के बजाए शाकाहारी लोगों की तादाद ज्यादा हो गई है। ग्लोबल रिसर्च कंपनी इप्सोस की रिपोर्ट ‘फूड हैबिट्स ऑफ इंडियंस : इप्सोस अध्ययन’ में पाया गया कि भारतीय जानकारी के आधार पर पसंद करने लगे हैं। अब वे एक परंपरागत आदत में नहीं, बल्कि प्रयोग में विश्वास करने लगे हैं।

तो इसलिए रोते बच्चों की आंखों में नहीं आते आंसू, हर माता-पिता को पता होनी चाहिए पीछे की वजह

सर्वेक्षणकर्ताओं ने कहा, “हमें मालूम है कि भारत के लोगों को भोजन से लगाव होता है और तंदूरी चिकन, मटन, फिश और विविध प्रकार के मासांहारों को देखकर उनके लार टपकने लगता है। लेकिन रायशुमारी में 63 फीसदी भारतीयों का कहना है कि वे गोश्त के बदले वनस्पति से प्राप्त भोजन खाना पसंद करते हैं।” रिपोर्ट के अनुसार, 57 फीसदी लोगों ने बताया कि वे जैविक खाद्य पदार्थ खाते हैं।

मायावती के घर के दरवाज़े पर देर रात हुई थी दस्तक, दरवाज़ा खोलते ही बदल गयी ज़िंदगी

रिपोर्ट में कहा गया कि भारत में 57 फीसदी लोगों का दावा है कि वे जैविक खाद्य पदार्थ का सेवन करते हैं, जबकि विकसित देशों में जैविक खाद्य पदार्थ खाने वाले लोग कम हैं, जिनमें जापान में 13 फीसदी और 12 फीसदी ब्रिटिश हैं। सर्वेक्षण पिछले साल 24 अगस्त से लेकर सात सितंबर तक 29 देशों में करवाया गया था। सर्वेक्षण में भारत में 1,000 नमूने लिए गए थे।

Home / Hot On Web / देश में इतने फीसदी लोगों को पसंद है शाकाहारी खाना, खबर पढ़ चेहरे पर आ जाएगी मुस्कान

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो