scriptलॉकडाउन में जागा कुकिंग का शौक, 58 मिनट में 46 डिशेज बनाकर लड़की ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड | Tamil Nadu girl S.N. Laxmi set record of making 46 dishes in 58 minute | Patrika News

लॉकडाउन में जागा कुकिंग का शौक, 58 मिनट में 46 डिशेज बनाकर लड़की ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

Published: Dec 17, 2020 09:49:13 pm

Submitted by:

Soma Roy

Tamil Nadu girl sets record : कम समय में ज्यादा डिशेज बनाकर तमिल नाडू में रहने वाली एस एन लक्ष्मी ने यूनिको वर्ल्ड रिकॉर्ड में बनाई जगह
अपनी मां को देख लॉकडाउन में लक्ष्मी ने घर पर बनाई कई तरह की रेसेपीज

laxmi.jpg

Tamil Nadu girl sets world record

नई दिल्ली। लॉकडाउन (Lockdown) के दौरान लंबे अरसे से धरों में बंद रहने पर भले ही कुछ लोग बोर हो गए हो, लेकिन इस बीच कुछ ऐसे लोग भी सामने आए जिन्होंने कोई नई हॉबी डेवलप की हो। ऐसा ही कुछ तमिलनाडू (Tamil Nadu) की रहने वाली एक लड़की ने भी किया है। अपनी मां को देख उसमें लॉकडाउन के दौरान खाना बनाने का शौक जागा। उसने अपनी रूचि को विकसित किया और एक से बढ़कर एक पकवान बनाने लगी। हाल ही में उसने 58 मिनट में 46 तरह की डिशेज बनाकर यूनिको वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज कराने में कामयाबी हासिल की है। लड़की का नाम एस एन लक्ष्मी सांई श्री है।
बताया जाता है कि लक्ष्मी में खाना बनाने का शौक उनकी मां का कलाईमगल को देखकर विकसित हुआ। वह अक्सर अपनी मां को किचन में परंपारगत तरीके से नए-नए पकवान बनाते देखती थीं। उनसे प्रेरणा पाकर लक्ष्मी ने भी लॉकडाउन के दौरान कई तरह की रेसेपीज घर पर ट्राई की। ये देख उनकी मां बहुत खुश हुईं। उन्होंने लक्ष्मी का नाम कुलीनरी एक्टिवटी में देने का फैसला किया। वहां लक्ष्मी ने बेहद कम समय में कई तरह की डिशेज बनाईं। उनके बनाए पकवानों को जजेस ने काफी पसंद किया।
लक्ष्मी ने अपने खाने में अपनी मां की तरह परंपारगत चीजों का उपयोग किया। उन्होंने महज 58 मिनट में 46 रेसेपीज बनाकर कुलीनरी वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया। इसके साथ ही उन्होंने 10 साल की सान्वी का भी रिकॉर्ड तोड़ दिया। पहले ये खिताब सान्वी के नाम था। उसने 30 डिशेज बनाई थीं। रिकॉर्ड ब्रेक करके लक्ष्मी और उनके घरवाले काफी खुश हैं। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक लक्ष्मी का कहना है कि उन्होंने लॉकडाउन में कुछ नया सीखा और समय का सदुपयोग किया। ये उनके लिए एक यादगार मोमेंट रहेगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो