scriptअवैध संबंधों के चलते बीवी ने प्यार का दिया ऐसा सिला, पति के शव के टुकड़े कर जमीन में गाड़ा | Tantrik killed woman's husband for having an affair with her | Patrika News

अवैध संबंधों के चलते बीवी ने प्यार का दिया ऐसा सिला, पति के शव के टुकड़े कर जमीन में गाड़ा

Published: Jul 15, 2018 01:08:45 pm

Submitted by:

Arijita Sen

एक तांत्रिक ने अपने अवैध संबंधों के चलते अपनी प्रेमिका के पति को बेरहमी से मारकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद शव को ले जाकर अपने घर में दफना दिया।

Demo image

अवैध संबंधों के चलते बीवी ने प्यार का दिया ऐसा सिला, पति के शव के टुकड़े कर जमीन में गाड़ा

नई दिल्ली।अवैध संबंधों के परिणाम हमेशा से ही खतरनाक रहे हैं। इनमें किसी न किसी को तो नुकसान जरूर पहुंचता है। हाल ही में फिर से एक ऐसी ही घटना सामने आई जिसे देख लोगों की आंखें फटी की फटी रह गई। यह पुरा मामला हिमाचल और हरियाणा के कैथल तहसील के अन्तर्गत आने वाले गांव क्योड़क से जुड़ा हुआ है। दरअसल, क्योड़क में एक तांत्रिक ने अपने अवैध संबंधों के चलते अपनी प्रेमिका के पति को बेरहमी से मारकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद शव को ले जाकर अपने घर में दफना दिया।

Demo pic

हत्या की प्लानिंग काफी अच्छे से की गई, लेकिन अब सच्चाई भला कहां छुपती है। पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, क्योड़क में रह रही एक लड़की की शादी यूपी के सहारनपुर जिले के ऋषिपाल (40)से हुई थी।

शादी के बाद सबकुछ ठीक चल रहा था। दोनों के बच्चे भी हैं। ऋषिपाल हिमाचल के कसौली में खादी ग्रामोद्योग के भंडार पर एक कर्मचारी के तौर पर काम करता था। वह अपने परिवार संग वहीं यानि कि कसौली में ही रहता था।

इधर लड़की के गांव यानि कि क्योड़क का एक युवक अजय (25) अपने गांव में मजार बनाकर वहां तांत्रिक का काम करता था। उसका ऋषिपाल के घर आना-जाना लगा रहता था। वह अकसर कसौली जाता था।

 

murder

लगभग एक महीने पहले ऋषिपाल अचानक एक दिन अपने घर से गायब हो गया। खबर न मिलने पर परिजनों ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट पुलिस में दर्ज करवाई। हालांकि ऋषिपाल के परिजनों को पहले से ही अजय पर शक था। अपने इस शक का जिक्र उन्होंने पुलिस के सामने भी किया।
संदेह के चलते जब पुलिस ने अजय को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की तो उसने सारा सच उगल दिया। इसके साथ उसने इस बात को भी स्वीकारा कि उसके ऋषिपाल की पत्नी के साथ अवैध संबंध थे।

 

Investigation

इसी के चलते उसने अपनी प्रेमिका के साथ मिलकर ऋषिपाल को अपने रास्ते से हटा दिया। उसने दूध में नशे की दवाई मिलाकर ऋषिपाल को मार डाला। हत्या के बाद शव के टुकड़े कर उन्हें एक संदूक में भरकर अपने गांव क्योड़क ले गया। यहां घर के पास लगभग 12 फीट गहरे गड्ढे में उस संदूक को दफना दिया।

बीते शाम हिमाचल पुलिस ने क्योड़क पहुंचकर आरोपी तांत्रिक के घर में खुदाई करवाई तो संदूक में बंद शव मिला। वहां मिलें सारे सबूतों को हिमाचल पुलिस अपने साथ ले गई। हैरान कर देने वाली बात तो यह है कि इस पूरे प्लानिंग में ऋषिपाल की पत्नी भी शामिल थी।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो