script30 बच्चों के पिता को खुदाई में मिला 14 करोड़ का बेशकीमती पत्थर, दो बार चमकी शख्स की किस्मत | Tanzania Mine Worker Found Precious Gem stone of 14 Crore Rupees | Patrika News

30 बच्चों के पिता को खुदाई में मिला 14 करोड़ का बेशकीमती पत्थर, दो बार चमकी शख्स की किस्मत

Published: Aug 05, 2020 04:15:06 pm

Submitted by:

Soma Roy

Labour Found Precious Gemstone : तंजानिया के मजदूर को खुदाई के दौरान बेशकीमती पत्थर मिले, इसका नाम Tanzanite Stone है
इससे कुछ दिन पहले भी मजदूर को दुलर्भ पत्थर मिल थे, जिससे उसने लगभग 24 करोड़ रुपए कमाए थे

lucky1.jpg
नई दिल्ली। कहते हैं भगवान जब भी देता है छप्पर फाड़ के देता है। ऐसा ही कुछ तंजानिया के एक शख्स के साथ भी हुआ। हाल ही में उसे 14.7 करोड़ रुपए का एक बेशकीमती पत्थर (Precious Gemstone) मिला। जिसका नाम (Tanzanite Stone) है। ये पत्थर मजदूर को खुदाई के दौरान मिला। मजेदार बात यह है कि शख्स को कुछ दिन पहले भी दो ऐसे कीमती पत्थर मिले थे। गहरे बैंगनी और नीले रंग के इन पत्थरों से उसने 23.5 करोड़ रुपए कमाए थे।
दो बार खुदाई (Working in Mine) के दौरान बेशकीमती पत्थरों को खोजकर करोड़ रुपए कमाने वाले इस शख्स का नाम सैनिनिऊ लैजेर है। सैनिनिऊ तंजानिया (Tanzania) का रहने वाले है। वह वहीं के एक खदान में काम करत है। खुदाई के दौरान उसके हाथ ये पत्थर लगे थे। सैनिनिऊ 52 साल का है और वह 30 बच्चों का पिता है। उसे मिले नए पत्थर जिसका नाम Tanzanite है, इसका वजन 6.3 किलो था। सोमवार को एक खास समारोह में मजदूर ने इस पत्थर को 14.7 करोड़ रुपए में बेचा।
दो बार किस्मत का साथ पाकर सैनिनिऊ खुश है। उनका कहना है कि वे इन पत्थरों को बेचकर जो रकम कमाएंगे उन पैसों से वह एक स्कूल और शॉपिंग मॉल बनवाएंगे। वे इससे अपने परिवार का भी ख्याल रखेंगे, लेकिन इतने पैसे कमाने के बाद भी उनके जीने के तरीके नहीं बदलेंगे। वे अपनी असलियत से जुड़े रहेंगे। वह पहले की तरह 2000 गायों की देखभाल जारी रखेंगे। मालूम हो कि इससे पहले सैनिनिऊ को जो पत्थर मिले थे उनमें से एक वजन 9.27 किलो और दूसरे का 5.103 किलोग्राम था। इन दुर्लभ पत्थरों को बैंक ऑफ तंजानिया ने खरीदा था।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो