scriptइस देश का राजा 20 सेक्स सोल्जर्स संग कर रहा मौज, अपने कुत्ते को बनाया एयरफोर्स चीफ | thai king maha vajiralongkorn has four wives and 20 soldiers | Patrika News

इस देश का राजा 20 सेक्स सोल्जर्स संग कर रहा मौज, अपने कुत्ते को बनाया एयरफोर्स चीफ

locationमुंबईPublished: Oct 22, 2020 07:36:09 pm

Submitted by:

Shaitan Prajapat

जब भी किसी देश की सरकार गलत नीतियां और नियम बनाती है तो वहां की जनता इसका कड़ा विरोध करती है। ऐसा ही कुछ थाईलैंड की सरकार के नीतियों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन हो रहा है। आपको यह जानकर हैरानी होगी कि लोगों का गुस्सा सरकार के खिलाफ नहीं बल्कि थाईलैंड के राजा महा वाचिरालोंगकोन के खिलाफ है।

thai king maha vajiralongkorn

thai king maha vajiralongkorn

जब भी किसी देश की सरकार गलत नीतियां और नियम बनाती है तो वहां की जनता इसका कड़ा विरोध करती है। ऐसा ही कुछ थाईलैंड की सरकार के नीतियों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन हो रहा है। आपको यह जानकर हैरानी होगी कि लोगों का गुस्सा सरकार के खिलाफ नहीं बल्कि थाईलैंड के राजा महा वाचिरालोंगकोन के खिलाफ है। प्रधानमंत्री प्रयुत चान ओचा के पद छोड़ने और आपातकाल लगा दिए जाने की घोषणा के बाद 4 से अधिक लोगों के इकठ्ठा होने पर रोक लगा दी है। इसके बावजूद पिछले पिछले कुछ दिनों प्रदर्शनकारी एक साथ जमा हो रहे है।

यह भी पढ़े :— अनोखा शिव मंदिर, जहां नाग रोजाना करता है पूजा, बहुत दूर-दूर से आते है श्रद्धालु

20 सेक्स सोल्जर्स के साथ कर रहा ऐश
रिपोर्ट के अनुसार, एक तरफ जहां देश की जनता कोरोना संक्रमण की मार और लॉकडाउन के बाद आर्थिक झेल रही है। राजा महा वाचिरालोंगकोंन अपनी 20 सेक्स सोल्जर्स, 4 पत्नियों और तमाम नौकर-नौकरानियों के साथ जर्मनी के एक होटल में मौज कर रहे है। बताया जा रहा है कि यहां फाइव स्टार होटल का पूरा एक फ्लोर राजा और उनकी सेक्स सोल्जर्स के लिए बुक करवाया गया है। इसलिए वहां राजशाही के खिलाफ थाईलैंड के लोगों का गुस्सा फूटा है। आपको बता दे कि थाईलैंड के राजा के पास 30 अरब डॉलर से ज्यादा की संपत्ति है। राजा के हरम को थाइलैंड से खासतौर से मंगाए गए सोने और चांदी की बहुमूल्‍य वस्‍तुओं से सजाया जाता है। राजा को राजनयिक छूट है, इसलिए उनके किसी काम में जर्मन सरकार कोई हस्‍तक्षेप नहीं कर रही है।

 

यह भी पढ़े :— इस शख्स ने बना डाला आइसक्रीम पाव, लोगों ने खूब सुनाई खरीखोटी, देखें वीडियो

कुत्ते को बनाया देश का एयर फोर्स चीफ
68 वर्षीय राजा महा वाचिरालोंगकोंन के बारे में कहा जाता है कि सुंदर औरतों उनकी कमजोरी है। उनके हरम में करीब 20 सेक्स सोल्जर्स हैं। खबरों के अनुसार, जिन्हें वे अपना प्राइवेट बॉडीगार्ड भी बताते हैं। राजा के बारे में कहा जाता है कि उनकी तीन पत्नियां थीं और एक सेक्स सोल्जर से नजदीकियां बढ़ने के बाद उन्होंने उससे भी शादी रचा ली। आपको जानकर हैरानी होगी कि उनके पास एक फूफू नाम का कुत्ता है जिसे उन्होंने पूरे रॉयल अंदाज में देश का एयर फोर्स चीफ बनाया हुआ है। उसकी अलग गद्दी है और उस पर भी लाखों डॉलर खर्च किया जाता है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो