scriptदुल्हन ने पहना 24 कैरेट सोने का गाउन, देखने वालों के उड़ गए होश | The bride wore a 24 carat gold dress | Patrika News

दुल्हन ने पहना 24 कैरेट सोने का गाउन, देखने वालों के उड़ गए होश

locationनई दिल्लीPublished: May 20, 2022 12:52:54 pm

Submitted by:

Shaitan Prajapat

हर कोई अपनी शादी को यादगार बनना चाहता है। इसके लिए लोग काफी समय पहले जुट जाते है। अपनी शादी में सबसे हट कर कुछ ऐसा करना चाहते है जो सभी को अलग लगे। आज आपको एक ऐसी शादी के बारे में बताने जा रहे है जिसमें दुल्हन ने 24 कैरेट सोने से बनी ड्रेस पहनी।

 gold dress

gold dress

शादी का दिन चाहे लड़का हो या लड़की दोनों के लिए बहुत ख़ास होता है। इसी दिन से दो लोग अपने जीवन की नई शुरुआत करते है। हर कोई अपनी शादी को यादगार बनना चाहता है। इसलिए लिए अपने स्तर पर हर संभव प्रयास भी करता है। बीते कुछ सालों से शादी में नए नए ट्रेंड देखने को मिल रहे है। कोई बिना तामझाम के किए सादगी से शादी करता है तो अपनी शादी के लिए दुनिया के सबसे महंगी चीजों का इस्तेमाल करते है। कुछ लोगा शादी में जमकर पैसा खर्च करते है। आज आपको एक ऐसी शादी के बारे में बताने जा रहे है जो आपने शायद पहले कभी नहीं सुना होगा। अपनी शादी में एक महिला ने 24 कैरेट सोने का गाउन पहना। यह पढ़कर आपको भले ही चौंक गए होंगे लेकिन यह बिल्कुल सच है।

24 कैरेट सोने का गाउन
अमेरिका की कायला नाम की महिला ने अपनी शादी को यूनिक और यादगार बनाने के लिए सोने ड्रेस तैयार करवाई। वेडिंग के दिन कायला ने 24 कैरेट सोने का गाउन पहना तो देखने वालों की आंखे फटी की फटी रह गई। पूरी शादी में दुल्हन के गाउन की ही चर्चा होती रही। सोशल मीडिया पर सोने की ड्रेस पहनने वाली दूल्हन की तस्वीरे वायरल हो रही है।

यह भी पढ़ें

इस गांव में पैदा होती हैं सिर्फ लड़कियां, वैज्ञानिक भी नहीं उठा पाए रहस्य से पर्दा





सास ने चुनी थी गोल्डेन ड्रेस
कायला की इस खास ड्रेस की तैयारी उसकी नई नवेली सासू मां की थी। उनका सपना था कि उनकी बहू शादी में ऐसी ड्रेस पहने की सब देखते ही रहे है। इसके लिए उन्होंने कोई कसर नहीं छोड़ी। कायरा 24 साल की टिम्मी से शादी कर रही है। टिम्मी की मां लिंडा ने अपनी बहू को एक ब्लिंग-आउट गाउन में देखने की इच्छी थी।

यह भी पढ़ें

2 अजगरों को कंधों पर रखकर किया डांस, वीडियो देखकर थम जाएंगी सांसे




किसी चैलेंज से कम नहीं था गोल्डन ड्रेस तैयार करना
गोल्डेन वेडिंग ड्रेस को डिजाइनर सोंद्रा सेली ने तैयार किया है। सोंद्रा ने इससे पहले कभी ऐसी सोेने ड्रेस नहीं बनाई थी। ऐसे में 24 कैरेट गोल्ड का गाउन तैयार करना एक बड़ी चुनौती थी। डिजाइनर सोंद्रा सेली ने शादी की ड्रेस को वक्त पर पूरा कर जिलिवर करने में ज़बरदस्त मेहनत और दिमाग लगाया।

ट्रेंडिंग वीडियो