scriptपतंग के साथ उड़ गया 12 साल का बच्चा, डोरी के टूटते ही 30 Feet ऊचाई से गिरने से हुआ कुछ ऐसा | The child flew for about 30 feet in the air with the kite | Patrika News

पतंग के साथ उड़ गया 12 साल का बच्चा, डोरी के टूटते ही 30 Feet ऊचाई से गिरने से हुआ कुछ ऐसा

locationनई दिल्लीPublished: Dec 10, 2020 05:49:55 pm

Submitted by:

Pratibha Tripathi

इंडोनेशिया (Indonesia) के लम्पुंग की प्रिंगसेवू रीजेंसी (Pringsewu Regency Lampung) में एक 12 साल का बच्चा ड्रैगन शेप के विशालकाय पतंग के साथ हवा में करीब 30 फीट तक उड़ गया।

kite before plunging

kite before plunging

नई दिल्ली। पंतग उड़ाना हर बच्चे का शौक होता है। और यदि पतंग आसमान की उचाइयों को छूने लगे तो हर किसी का दिल खुश होकर गदगद होने लगता है। लेकिन जब पतंग के साथ कोई बच्चा उड़ कर चला जाए तो सोचने वाली बात हो जाती है। जी हां! ये बात सच है, इस तरह का हादसा एक स्कूल में पतंगबाजी के दौरान देखने को मिला। जहां एक 12 सालके बच्चे नें अपने से बड़ी पतंग (Kite) को उड़ाने की कोशिश की। लेकिन इस पतंग को उड़ाना उसे तब भारी पड़ गया जब पतंग की डोर के साथ वो भी 30 फीट की ऊंचाई तक उड़ते हुए चला गया। बच्चे को उड़ता देख वहां मौजूद लोगों ने इस घटना को कैमरे में कैद कर लिया और सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया।

कहां की है घटना

इंडोनेशिया (Indonesia) के लम्पुंग की प्रिंगसेवू रीजेंसी (Pringsewu Regency Lampung) में घटी इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

कैसे बची बच्चे की जान

पतंग के साथ उड़ा बच्चा करीब 30 फीट तक ऊपर पहुंच गया, और जैसे ही पतंग की डोर टूटी बच्चा नीचे जमीन पर आ धमका। इतनी ऊंचाई से गिरने के बाद बच्चे के शरीर की 6 हड्डियां तो टूट गईं, लेकिन 2 ऑपरेशन के बाद बच्चे की जान बचा ली गई।

बच्चे से तीन गुना बड़ी पतंग

बताया जा रहा है कि यह 12 साल का बच्चा तीन गुना बड़ी पतंग को उड़ा रहा था। इस दौरान आई तेज हवा के साथ वह बच्चा पतंग सहित उड़ गया।

प्रशासन ने जारी की चेतावनी

वीडियो सामने आने के बाद प्रशासन ने लोगों को आगाह किया, और कहा है कि बच्चों को ज्यादा बड़ी पतंग नहीं उड़ाने दें, क्योंकि जकार्ता में इस तरह पतंग के साथ बच्चों के उड़ने की यह पहली घटना नहीं है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो