हॉट ऑन वेब

ग्रीन जोन में मिली छूट देख छलका रेड एरिया वालों का दर्द, सोशल मीडिया पर आई मीम्स की बाढ़

ग्रीन जोन ( Green Zone ) में पान और शराब की दुकानें खुलेंगी। वहीं रेड जोन में पाबंदियों की वजह से ये दुकानें अगले आदेश तक बंद रहेगी। इसी को लेकर ट्विटर पर लोग अपना दर्द बयां कर रहे हैं।

May 02, 2020 / 02:43 pm

Piyush Jayjan

Viral Memes

नई दिल्ली। कोरोना वायरस ( Coronavirus ) की वजह से देशभर में लागू लॉकडाउन को 17 मई तक बढ़ा दिया गया है। सरकार कोरोना के कम्यूनिटी ट्रांसमिशन को रोकने के लिए तीसरी बार लॉकडाउन का विस्तार कर चुकी है। नई गाइडलाइंस के मुताबिक देशभर में अलग -अलग जगह को रेड, ग्रीन और ऑरेंज जोन में बांटा गया है।

https://twitter.com/VRTweetz_/status/1256221086674497536?ref_src=twsrc%5Etfw

सरकार ने हर जोन ( Zone ) के लिए अलग नियम बनाए है। एक रिपोर्ट के मुताबिक लॉकडाउन ( Lockdown ) के तीसरे चरण में ग्रीन जोन ( Green Zone ) में शामिल जिलों में शराब ( Liqour ) और पान ( Paan ) की दुकानें खुल जाएंगी। वहीं रेड जोन में ऐसी छूट नहीं मिलेगी।

https://twitter.com/kewal997766/status/1256219085404135424?ref_src=twsrc%5Etfw
https://twitter.com/abirchiklu/status/1256220382153105413?ref_src=twsrc%5Etfw

इसी को लेकर सोशल मीडिया पर लोग अपना दर्द बयां कर रहे हैं। इन दुकानों ( Shops ) पर खरीददारों को छह फीट की सोशल डिस्टेंसिंग बनाकर रखनी होगी, ताकि संक्रमण के खतरे को कम किया जा सकें। इसी को ध्यान में रखते हुए दुकान पर एक समय में पांच से अधिक लोग खड़े नहीं हो सकेंगे।

Hindi News / Hot On Web / ग्रीन जोन में मिली छूट देख छलका रेड एरिया वालों का दर्द, सोशल मीडिया पर आई मीम्स की बाढ़

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.