इनसे मिलिए इनका नाम है विष्णुप्रिया नायर और ये 19 साल की हैं। गाने 'खुदा की इनायत' ने इन्हें रातों-रात स्टार बना दिया।
इस वीडियो को लगभग 3.6 मिलियन से ज्यादा लाइक्स मिले हैं। लोग उनके इस गाने को काफी पसंद कर रहे हैं।
विष्णुप्रिया महाराष्ट्र के औरंगाबाद की रहने वाली हैं।
विष्णुप्रिया बी. कॉम की पढ़ाई कर रही हैं। वहीं उनके पिता एक 5 स्टार होटल में काम करते हैं।
टिक टॉक पर विष्णुप्रिया के लगभग 2.6 मिलियन से ज्यादा फैंस हैं। हालांकि, अब इस एप्प को बंद कर दिया गया है।