हॉट ऑन वेब

पवन सिंह और काजल राघवानी का ये गाना कर रहा है लोगों के दिलों पर राज, 28 करोड़ लोग बने गवाह

अब तक किसी गाने को मिले हैं सबसे ज्यादा वियूज

नई दिल्लीAug 21, 2019 / 02:14 pm

Prakash Chand Joshi

नई दिल्ली: आज के दौर में अगर आपको कोई चीज वायरल करनी है तो सोशल मीडिया से बढ़िया इसके लिए कोई प्लेटफॉर्म नहीं है। इन दिनों भी कई चीजें वायरल हो रही है, लेकिन जो चीज सबसे ज्यादा चर्चा में बनी हुई है उसमें भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह और काजल राघवानी का एक वीडियो है। चलिए आपको बताते हैं इस वीडियो के बारे में।

दरअसल, सोशल मीडिया पर पवन सिंह और काजल की फिल्म ‘भोजपुरिया राजा’ के गाने ‘छलकत हमरो…’ ने धूम मचा रखी है। इस गाने को अब तक यूट्यूब पर 28 करोड़ से ज्यादा लोग देख चुके हैं। कहा जा रहा है कि भोजपुरी फिल्म इतिहास का यह पहला मौका है जब किसी गाने को यूट्यूब पर इतने लोगों ने देखा है। पवन सिंह भोजपुरी फिल्मों का एक लोकप्रिय नाम है। माना जाता है कि वो जिन गानों पर अपना हाथ रखते हैं उनका हिट होना लगभग तय रहता है।

viraal2.png

इससे पहले भी कई लोग यूट्यूब पर इस तरह का धमाल मचा चुके हैं। हालांकि, पवन सिंह के वीडियो को बाकी वीडियो से काफी ज्यादा दर्शक मिले हैं। ढिंचैक पूजा के नाम से फेमस हुई लड़की ने भी यूट्यूब पर धमाल मचाया था। इसी साल जुलाई महीने में ‘नाच के पागल’ गाना वायरल हुआ था। इस गाने को लाखों लोगों ने देखा था। ढिंचैक पूजा ने ‘सेल्फी मैंने ले ली आज’ गाने से इंटरनेट पर धूम मचाई थी। इसी कड़ी में अब पवन सिंह का ये गाना लोगों के दिलों में अपनी जगह बना रहा है।

Home / Hot On Web / पवन सिंह और काजल राघवानी का ये गाना कर रहा है लोगों के दिलों पर राज, 28 करोड़ लोग बने गवाह

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.