scriptइस नामी फूड कंपनी ने मधुमक्खियों के लिए बनाया रेस्टोरेंट, वजह जानकर आप हैरान रह जाएंगे | this food company made restaurant for bees | Patrika News

इस नामी फूड कंपनी ने मधुमक्खियों के लिए बनाया रेस्टोरेंट, वजह जानकर आप हैरान रह जाएंगे

Published: May 26, 2019 02:44:38 pm

Submitted by:

Prakash Chand Joshi

स्वीडन में बनाया गया है ये आउटलेट
मधुमक्खियों के लिए तैयार किया गया है इसे
इस वजह से बनाया गया है इस आउटलेट को

 bees

इस नामी फूड कंपनी ने मधुमक्खियों के लिए बनाया रेस्टोरेंट, वजह जानकर आप हैरान रह जाएंगे

नई दिल्ली: धरती पर जीवों की कई तरह की प्रजातियां हैं। इन्हीं में से एक है मधुमक्खियों की प्रजाति। बीते कुछ सालों से ये प्रजाति खतरे में है। दिन-प्रतिदिन इनकी संख्या में कमी देखी जा रही है। यही नहीं इनके कारण कई वनस्पतियां भी खत्म होने को हैं। इसी कड़ी में इन मधुमक्खियों ( bee ) को बचाने के लिए एक नामी फूड कंपनी ने एक कदम उठाया है।

नरेंद्र मोदी की जीत से खुश होकर इस युवक ने चाकू से सीने पर लिखा ‘मोदी’, मामला आपको हैरान कर देगा

स्वीडन ( Sweden ) में इस नामी फूड कंपनी की तरफ से मधुमक्खियों के लिए एक मिनी आउटलेट बनाया गया है। इस सबसे छोटे आउटलेट को McHive कहा जाता है। इस आउटलेट को पेड़-पौधों से घिरे घास के मैदान के बीच में रखा गया है। इसको प्रोफेशनल डिजाइनर ने डिजाइन किया है। खासतौर पर इसे मधुमक्खियों के लिए डिजाइन किया गया है। इसको बनाते समय हर बात का विशेषतौर पर ध्यान रखा गया है। इसमें कितनी हवा, कितना अंधेरा, कितनी सनलाइट मिलनी चाहिए इन सब बातों को ध्यान में रखा गया है।

सोशल मीडिया पर दावा राहुल गांधी ने रिकॉर्ड तोड़ वोटों से की जीत दर्ज! सच्चाई जानकर आप हैरान रह जाएंगे

स्वीडन में इस कंपनी के मार्केटिंग डायरेक्टर Christoffer Ronnblad के मुताबिक, ये उनकी अब तक की सबसे यूनिक क्रिएशन है। इसके बाद अपना घर बनाने में मधुमक्खियों को कोई दिक्कत नहीं होगी। Neonicotinoids नाम के कीटनाशक का इस्तेमाल करने से मधुमक्खियां मर जाती हैं। पौधों पर ये कीटनाशक छड़का होता है जिन पर मधुमक्खियां बैठती हैं और फिर वो मर जाती हैं। ऐसे में यूरोपीय संघ ने हाल ही में इस कीटनाशक पर प्रतिबंधन लगाया है। वहीं मेक्डोनल्ड की तरफ से की गई ये पहल भी सराहनीय है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो