scriptसांस रोक 662 फीट गहरे पानी में तैरता रहा यह शख्स, बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड | This person floated in 662 feet deep water, guinness world record | Patrika News

सांस रोक 662 फीट गहरे पानी में तैरता रहा यह शख्स, बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

locationनई दिल्लीPublished: Dec 27, 2020 11:22:25 am

Submitted by:

Shaitan Prajapat

इस तैराक ने सिर्फ एक सांस में 662 फीट 8.7 इंच पानी के नीचे तैरकर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज करा लिया। इसके लिए उन्होंने महज 2 मिनट 42 सेकंड का समय लिया।
 

Stig Severinsen

Stig Severinsen

नई दिल्ली। पानी में तैरना हर किसी को पसंद होता है। कई लोग है जो पानी में हैरतअंगेज कारनामें करते रहते है। कुछ लोग अपनी सांसें रोक कर पानी की पानी की गहराई में तैर में तैर सकते है। आज आपको एक ऐसे शख्स के बारे में बताने जा रहे है जो 662 फीट गहरे पानी में तैरता है। उन्होंने यह कारनाम उन्होंने अपनी सांसें को रोककर किया है। इसके साथ ही उन्होंने वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया है। हम बात कर रहे है डेनमार्क के स्टिग Stig Severinsen की।

662 फीट 8.7 इंच पानी के नीचे
स्टिग नाम के इस तैराक ने सिर्फ एक सांस में 662 फीट 8.7 इंच पानी के नीचे तैरकर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज करा लिया। इसके लिए उन्होंने महज 2 मिनट 42 सेकंड का समय लिया और 662 फीट 8.7 इंच अंदर तक चला गया। स्टिग ने बताया कि उन्होंने यह कला अपने माता पिता से सीखी है।

सांस को रोक कर किया यह कारनामा
स्टिग को पानी में तैरना बहुत अच्छा लगता है। उन्होंने बच्चों को प्रेरित करने और महासागरों और वन्यजीवों की सुरक्षा के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए यह प्रयास किया जो अब रिकॉर्ड बन गया है। गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने स्टिग के प्रयास का एक तीन मिनट लंबा वीडियो पोस्ट किया है। इस वीडियो में उन्होंने अपनी सांस को रोक कर यह कारनामा किया है।

यह भी पढ़े :— मासूम 4 दिन से कर रहा था उल्टियां, पेट से निकली ऐसी चीजे देखकर हर कोई हैरान

मल्टी-रिकॉर्ड धारक
गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के अनुसार, स्टिग एक मल्टी-रिकॉर्ड धारक हैं। वह स्वेच्छा से (पुरुष) आयोजित सबसे लंबे समय तक सांस रोककर तैराकी करने के पिछले रिकॉर्ड धारक भी रहे हैं। हैरतअंगेज इस वीडियो को सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है। इसपर लोग जमकर कमेंट कर रहे है वहीं दिल खोलकर लाइक भी कर रहे है। एक यूजर ने लिखा, मैं यह देखकर अपनी सांस रोककर रखने की कोशिश कर रहा हूं। एक अन्य यूजर ने लिखा, लुभावनी तस्वीरें।

https://www.dailymotion.com/embed/video/x7ybktb
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो