scriptइस महिला ने मासूम को इतना पीटा कि लोगों ने कर दी ये मांग… | this woman violently beats baby girl | Patrika News
हॉट ऑन वेब

इस महिला ने मासूम को इतना पीटा कि लोगों ने कर दी ये मांग…

महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहा है वायरल
हर कोई गुस्सा है महिला की हरकत देखकर
पुलिस ढूंढ रही है महिला को

Jun 13, 2019 / 05:18 pm

Prakash Chand Joshi

viral video

इस महिला ने मासूम को इतना पीटा कि लोगों ने कर दी ये मांग…

नई दिल्ली: कहते हैं बच्चे की पीड़ा को मां से अच्छा कोई नहीं समझ सकता। मां और बच्चे के बीच का रिश्ता ही इतना अलग होता है कि उसके आगे कोई रिश्ता ज्यादा बड़ा नजर नहीं आता। लेकिन सोचिए की औरत ही अगर बच्चे को मारने लगे। कुछ गलत करने पर डांटने या मारने की बात नहीं कर रहे बल्कि, हम बात कर रहे हैं एक मासूम को मारने की। ऐसा ही एक वीडियो फेसबुक ( Facebook ) पर शेयर किया गया है। आइए पूरा मामला समझाते हैं।

 

मासूम के साथ हुआ ऐसा

दरअसल, सोशल मीडिया ( social media ) पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। लोग इसको जमकर शेयर कर रहे हैं। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक महिला बच्ची के कपड़े बदल रही है, लेकिन इस दौरान वो बच्ची को खूब पीट रही है। ये महिला कभी बच्चे को पीट रही है तो कभी बिस्तर पर पटक रही है। यहां तक कि कई बार तो उसने बच्चे की छाती तक दबा दी. अब जरा सोचिए नन्ही सी जान पर भला क्यों इतना अत्याचार। आखिर इस मासूम ने इस महिला का बिगाड़ा ही क्या है। इस वीडियो को फेसबुक पर शेयर किया गया। वहीं जब वीडियो के बारे में पता किया गया तो पता चला कि ये वीडियो मलेशिया का है।

viral photo

महिला को लेकर लोगों में गुस्सा

इस वीडियो के सामने आने के बाद से ही लोगों ने कई कमेंट्स किए। महिला के प्रति लोगों में गुस्सा है। सीधे तौर पर लोगों ने अपने कमेंट्स के जरिए इस महिला की गिरफ्तारी की मांग की है। इस वीडियो के बारे में अब कुछ नहीं पता चल पाया है। हालांकि, कुछ लोगों का कहना है कि ये महिला मेड है। वहीं अब मामला मलेशिया ( Malaysia ) पुलिस के पास पहुंच चुका है। उनका कहना है कि महिला के बारे में किसी को कुछ भी पता चले तो उन्हें तुरंत बताए, ताकि महिला को गिरफ्तार किया जा सके।

Home / Hot On Web / इस महिला ने मासूम को इतना पीटा कि लोगों ने कर दी ये मांग…

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो