हॉट ऑन वेब

TikTok विलेन ‘जॉनी दादा’ ने खुद को मारी गोली, वजह जान चकरा जाएगा आपका सिर

टिकटॉक पर विलेन और जॉनी दादा के नाम से मशहूर अश्विनी कुमार ने खुद को गोली मार ली.

Oct 06, 2019 / 05:11 pm

Vivhav Shukla

,,

नई दिल्ली। TikTok पर विलेन और जॉनी दादा के नाम से चर्चा में रहने वाले अश्विनी कुमार के बारे में बड़ी ख़बर सामने आ रही है। ख़बर के मुताबिक अश्विनी ने चलती बस में खुद को गोली मार ली।जिसके चलते उसकी मौके पर ही मौत हो गई। दरअसल, अश्विनी बिजनोर में ‘मोस्ट वांटेड गुंडा था।अभी हाल ही में उसने मामूली विवाद के चलते स्थानीय भाजपा नेता के 25 वर्षीय बेटे और उसके भतीजे की गोली मारकर हत्या कर दी थी।

इसके अलावा उसके ऊपर कई और गंभीर मामले दर्ज थे। जिसके चलते यूपी पुलिस ने उसके उपर एक लाख रुपये का ईनाम भी रखा था। बीते शुक्रवार को वे दिल्ली जाने वाली एक रोडवेज बस में सवार हो कर फरार होने की फिराक में था। लेकिन तभी पुलिस को उसकी लोकेशन का पता चल गया। जिसके बाद पुलिस बस रोककर अश्विनी को गिफ्तार करने के लिए पहुंची। पुलिस को पास आता देख वह घबरा गया और अपनी बंदूक निकाली और खुद के सिर में गोली मार ली। इस दौरान उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि अश्विनी बहुत बड़ा नशेड़ी था साथ ही कई वारदातों में भी उसका नाम सामने आ चुका था। वह टिकटॉक पर खुद को ‘विलेन’ बताकर वीडियो डाला करता था। इसके अलावा वे कई हिंसक फेसबुक पोस्ट ड़ालता रहता था।

Home / Hot On Web / TikTok विलेन ‘जॉनी दादा’ ने खुद को मारी गोली, वजह जान चकरा जाएगा आपका सिर

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.