जानें Delhi NCR में क्यों आ रहे हैं बार-बार भूकंप, भू-वैज्ञानिकों ने जताया विनाशकारी भूकंप का अंदेशा ! रिपोर्ट के मुताबिक पीड़िता ने डिप्टी मैनेजर सी. भास्कर (C Bhaskar) को मास्क पहनने के लिए कह रही थी। लेकिन डिप्टी मैनेजर को ये बात इतनी अखड़ी कि उसने अपना आपा खो दिया। इसके बाद गुस्साए भास्कर ने महिला को बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया। मैनेजर ने उसके बाल पकड़कर कर घसीटते हुए डंडे से जमकर पिटाई की।
इस पूरी घटना का वीडियो CCTV में कैद हो गया। CCTV फुटेज देखा जा सकता है कि भास्कर ने महिला के बाल पकड़कर उस पर लोहे की रॉड से भी हमला कर रहा है। बताया जा रहा है कि पीड़ित महिला दिव्यांग भी है।
इस घटना के बाद पीड़ित महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने मैनेजर पर IPC की धारा 324 और 355 के तहत मामले दर्ज किये गए हैं।