scriptये हैं दुनिया के पांच सबसे शानदार घर, तस्वीरें देख खुला रह जाएगा मुंह | Patrika News
हॉट ऑन वेब

ये हैं दुनिया के पांच सबसे शानदार घर, तस्वीरें देख खुला रह जाएगा मुंह

6 Photos
5 years ago
1/6

घर वह जगह होती है जहां इंसान सुकून से अपने परिवार के साथ रहता है। घर छोट हो या बड़ा उसे बनाने के लिए इंसान बहुत मेहनत करता है। वैसे तो अपना घर हर किसी को प्यारा होता है, लेकिन हम जब बात अपने सपनों के घर का करते हैं तो उसकी तस्वीर ही कुछ अलग होती है। आज हम आपको कुछ ऐसे ही आलीशान महलों के बारे में बताएंगे जिन्हें देखकर आपका मुंह खुला का खुला रह जाएगा।

 

2/6

एंटीला

सबसे पहले एंटीला की बात करते हैं। यह दुनिया के सबसे मंहगे घरों में से एक है। 40,000 स्‍क्‍वायर फुट में फैले मुकेश अंबानी के इस घर की कीमत एक बिलियन डॉलर है।

 

3/6

केनसिंग्‍टन पैलेस, यूके

इस शानदार महल के मालिक कभी भारतीय मूल के लक्ष्‍मी निवास मित्‍तल हुआ करते थे, लेकिन साल 2008 में उन्होंने इसे 16.5 बिलियन डॉलर में बेच दिया। वर्तमान समय में यहां प्रिंस विलियम रहते हैं।

 

4/6

एलिसन स्‍टेट, वुड साइड कैलिफोर्निया

करीब 200 मिलियन डॉलर की लागत से बनी इस आलिशान मकान के मालिक ऑरेकल कॉरपोरेशन के फाउंडर लैरी एलिसन हैं। 23 एकड़ में फैले इस घर की बात ही कुछ और है। इसमें एक झील और एक टी हाउस भी है। अब आप इसकी खूबसूरती का अंदाजा लगा सकते हैं।

 

5/6

फेयर फील्‍ड सैंगापोनैक, न्‍यूयॉर्क

न्‍यूयॉर्क में स्थित के इस घर के मालिक मशहूर ब्रुकलिन कॉलेज के इरा रैनेर्ट हैं। इसमें 29 बेडरूम के साथ ही तीन स्विमिंग पूल भी हैं। इसकी कीमत 248 मिलियन डॉलर है।

 

6/6

झनाडु 2.0, सिएटल

यह घर माइक्रोसाॅफ्ट के बिल गेट्स का है। 2,500 स्‍क्‍वायर फुट के एरिया मेें फैले इस घर की कीमत 120.5 मिलियन डॉलर है। इस घर की सबसे बड़ी खासियत है यहां बना अंडरवॉटर म्‍यूजिक सिस्‍टम।

loksabha entry point
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.