हॉट ऑन वेब

ट्रेन का इंतज़ार कर रही महिला ने बुना अनोखा स्कार्फ, लगी लाखों की बोली और…

एक महिला ने लेट ट्रेन का इंतज़ार करते समय एक स्कार्फ बुन डाला। खास बात यह है कि इस महिला के द्वारा बुना गया यह स्कार्फ अब 7550 यूरो यानी 6 लाख रुपए में बिकने जा रहा है।

नई दिल्लीJan 18, 2019 / 03:28 pm

Priya Singh

ट्रेन का इंतज़ार कर रही महिला ने बुना अनोखा स्कार्फ, लगी लाखों की बोली और…

नई दिल्ली। ऐसा नहीं है सिर्फ हमारे ही देश में ट्रेन लेट होती हैं। जर्मनी से एक खरब आई है जहां एक महिला ने लेट ट्रेन का इंतज़ार करते समय एक स्कार्फ बुन डाला। खास बात यह है कि इस महिला के द्वारा बुना गया यह स्कार्फ अब 7550 यूरो यानी 6 लाख रुपए में बिकने जा रहा है। क्लाउडिया वेबर नाम की यह महिला बावेरियन कंट्रीसाइड के छोटे से कस्बे से म्यूनिख तक का सफर करती है। सालभर से उस रेलवे स्टेशन में मरम्मत के चलते वहां से म्यूनिख तक के सफर में 40 मिनट के बजाय अब 2 घंटे का समय लगता था। सफर में देरी के साथ-साथ कभी-कभी ट्रेन लेट भी हो जाया करती थी। हो रही इस असुविधा की वजह से क्लाउडिया के मन में एक विचार आया। उन्होंने इस असुविधा का फायदा उठाते हुए एक स्कार्फ बुन डाला। इस स्कार्फ के बारे में उनकी बेटी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर जानकारी दी।

खास बात यही नहीं है कि यह स्कार्फ अब नीलम हो रहा है। अपने सफर में देरी होने पर क्लाउडिया का स्कार्फ बुनने का तरीका निराला था। जिस दिन उन्हें 5 मिनट की देरी होती थी उस दिन वे स्लेटी रंग के ऊन का इस्तेमाल करती थीं। जिस दिन उन्हें आधे घंटे की देरी होती थी वे गुलाबी रंग से स्कार्फ बुनती थीं और जिस दिन उन्हें उससे भी ज्यादा देर होती थी वे लाल रंग के ऊन का इस्तेमाल करती थीं। क्लाउडिया का कहना है कि जिस दिन ट्रेन लेट नहीं होती थी उस दिन वे सफेद रंग का इस्तेमाल करती थीं। इस तरह क्लाउडिया ने हो रही असुविधा का विरोध किया। उनके इस अनोखे स्कार्फ को ‘रेल डिले स्कार्फ’ नाम दिया गया। क्लाउडिया की बेटी सारा एक पत्रकार हैं उन्होंने एक दिन अपनी मां के द्वारा बनाए इस स्कार्फ की तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट की जिसके बाद कई लोगों ने उसे लाइक और शेयर किया। सारा ने इसे बेचने का मन बनाया और उससे बने पैसों से अब वे रेलवे स्टेशन पर प्रतीक्षा करने वालों की मदद में इस्तेमाल करने का विचार कर रही हैं।

Home / Hot On Web / ट्रेन का इंतज़ार कर रही महिला ने बुना अनोखा स्कार्फ, लगी लाखों की बोली और…

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.