scriptमहिला जेल में बंद था ट्रांसजेंडर, चार कैदियों साथ कर डाली एेसी घिनौनी हरकत कि उड़ जाएं होश | Transgender prisoner accused of sexually assaulted four women | Patrika News

महिला जेल में बंद था ट्रांसजेंडर, चार कैदियों साथ कर डाली एेसी घिनौनी हरकत कि उड़ जाएं होश

Published: Jul 18, 2018 05:11:22 pm

Submitted by:

Vinay Saxena

आरोप है कि ट्रांसजेंडर कैदी ने 4 महिला कैदियों का यौन शोषण किया। मामला सामने आने के बाद उसे पुरुषों के जेल में श‍िफ्ट किया गया है।

omg

महिला जेल में बंद था ट्रांसजेंडर, चार कैदियों साथ कर डाली एेसी घिनौनी हरकत कि उड़ जाएं होश

नई दिल्ली: ब्रिटेन के वेस्‍ट यॉर्कशायर के महिला जेल में एक ट्रांसजेंडर, महिला बनकर रह रहा था। इस दौरान उसने चार महिलाओं के साथ घिनौनी हरकत भी की। आरोप है कि ट्रांसजेंडर कैदी ने 4 महिला कैदियों का यौन शोषण किया। मामला सामने आने के बाद उसे पुरुषों के जेल में श‍िफ्ट किया गया है।
महिला के रूप में जिंदगी जी रहा था ट्रांसजेंडर

जानकारी के मुताबिक, पुरुष के रूप में जन्‍म लेने वाला यह आरोपी बीते दो साल से एक महिला के रूप में जिंदगी जी रहा था। ट्रांसजेंडर और महिला समझकर ही कोर्ट ने उसे महिला जेल में रखने का आदेश दिया था। उसने जेल में पहुंचने के बाद अपना घिनौना चेहरा दिखाया और महिलाओं का यौन शोषण शुरू कर दिया।
चार महिला कैदियों का किया यौन शोषण

पीड़ित महिला कैदी ने आपबीती सुनाते हुए बताया कि ट्रांसजेंडर कैदी का व्यवहार पुरुष जैसा था। वह उसे उसे ओरल सेक्स और संबंध बनाने के लिए मजबूर करता था। वहीं, दूसरी महिला कैदी ने बताया कि ट्रांसजेंडर ने कई बार उसका यौन शोषण करने की कोशिश की। वह उसके जबरदस्ती किस करने लगता था। कभी-कभी अचानक रात में उठकर अश्लील हरकत करने लगता था। उसकी हरकतें बिल्कुल पुरुषों जैसी थी। वह हर समय महिला कैदियों को गंदी नजर से देखता था। बता दें, मामला सामने आने के बाद जेल प्रशासन ने ट्रांसजेंडर कैदी को पुरुषों की जेल में भेज दिया। मामले की जांच की जा रही है।
घटना ने ट्रांसजेंडर पर खड़े किए सवाल

बता दें, भारत समेत दुनिया के ज्यादातर देशों में ट्रांसजेंडर को मान्‍यता मिल गई है। अध‍िकार भी दिए जा रहे हैं। अपने लिए महिला और पुरुष की तरह अलग स्‍थान के लिए ट्रांसजेंडर्स अभी भी आवाज उठा रहे हैं। लेकिन, इस घटना ने एक बार फिर थर्ड जेंडर पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो