ऐप वर्ल्ड

Twitter ने Facebook, Instagram और WhatsApp के डाउन होने पर मज़ाकिया अंदाज़ में साधा निशाना

सोमवार 4 अक्टूबर की शाम को दुनियाभर में फेसबुक, इंस्टाग्राम और वाॅट्सऐप की सेवाएं डाउन हो गई और इन्हें फिर से शुरू करने में 6-7 घंटे लग गए। इसी बात पर ट्विटर ने मज़ाकिया अंदाज़ में निशाना साधा।

नई दिल्लीOct 05, 2021 / 12:31 pm

Tanay Mishra

Twitter Mocks Facebook. Instagram and WhatsApp Outage

नई दिल्ली। सोमवार 4 अक्टूबर की शाम को अचानक से सोशल मीडिया और मैसेजिंग ऐप्स फेसबुक (Facebook), इंस्टाग्राम (Instagram) और वाॅट्सऐप (WhatsApp) की सेवाएं डाउन हो गई। हालांकि ऐसा होना कोई नई बात नहीं है क्योंकि ऐसा पहले भी हो चुका है पर हर बार यह तकनीकी खामी 1-2 घंटे में हल हो जाती थी। पर इस बार इस तकनीकी खामी को ठीक होने में 6-7 घंटे लग गए। इससे दुनियाभर के लोगों को फेसबुक, इंस्टाग्राम और वाॅट्सऐप सेवाओं के डाउन होने से असुविधा का सामना करना पड़ा। इसी बात पर सोशल मीडिया प्लेटफार्म ट्विटर ने मज़ाकिया अंदाज़ में ट्वीट करके निशाना साधा। ट्विटर ने सभी लोगों को हेलो करते हुए यह जताया कि जहां फेसबुक, इंस्टाग्राम और वाॅट्सऐप की सेवाएं डाउन हो गई, वहीं ट्विटर की सेवाएं सभी लोगों के लिए सही से चल रही है।

https://twitter.com/Twitter/status/1445078208190291973?ref_src=twsrc%5Etfw
फेसबुक, इंस्टाग्राम और वाॅट्सऐप सेवाओं के डाउन होने से और ट्विटर के इस ट्वीट से बड़ी बड़ी कंपनियों ने भी इस ट्वीट पर जवाब दिया। साथ ही ट्विटर यूज़र्स ने भी फेसबुक, इंस्टाग्राम और वाॅट्सऐप सेवाओं के डाउन होने पर ढेरों मीम्स और जोक्स बनाकर शेयर किए।
यह भी पढ़े – Facebook, Instagram और WhatsApp के डाउन होने का कारण पता चला, जानिए डिटेल्स

Home / Gadgets / Apps / Twitter ने Facebook, Instagram और WhatsApp के डाउन होने पर मज़ाकिया अंदाज़ में साधा निशाना

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.