scriptथाने में गुहार लगाने के बाद दो फुट के दूल्हे ने मांगी सलमान खान से मदद, बैंड-बाजे के साथ निकला दुल्हन ढूंढने | Two-foot groom asked for help from Salman Khan | Patrika News

थाने में गुहार लगाने के बाद दो फुट के दूल्हे ने मांगी सलमान खान से मदद, बैंड-बाजे के साथ निकला दुल्हन ढूंढने

locationनई दिल्लीPublished: Mar 17, 2021 07:13:40 pm

Submitted by:

Pratibha Tripathi

दो फीट के युवक को नही मिल रही दुल्हन
युवक ने पुलिस के बाद सलमान खान से लगाई गुहार

Two foot man marriage

Two foot man marriage

नई दिल्ली। शामली जनपद के कैराना कस्बे में रहने वाले 26 वर्षीय युवक मोहम्मद अजीम का मामला इन दिनों काफी सुर्खियां बटोर रहा है। दो फुट का यह शख्स अपनी शादी को लेकर इतना परेशान है कि उसने इसके लिए पहले महिला थाने में गुहार लगाई है। लेकिन जब वहां पर भी बात नही बनी तो अब सलमान खान से भी मदद की गुहार लगा रहे है। दरअसल अजीम की लंबाई केवल 2 फीट है जिसकी वजह से अजीम को उसकी दुल्हन नहीं मिल पा रही है। मोहम्मद अजीम लंबे समय से अपनी शादी को लेकर परेशान हैं।

यह भी पढ़ें
-

दो फीट का युवक ढूंढ रहा है दुल्हन, थाने पहुंचकर लगाई शादी की गुहार

अजीम ने अपनी शादी के लिए घरवालों से लेकर समाज के बड़े बुजुर्गों तक सभी से शादी की गुजारिश की लेकिन उसकी फरियाद किसी ने नहीं सुनी। अब अजीम ने अपनी शादी के लिए एक नायाब तरीका ढूंढ निकाला है

अजीम मंसूरी अब स्वयं घोड़ी पर बैठकर बैंड- बाजा के साथ अपनी दुल्हन ढूंढ़ने निकल पड़े हैं। जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है इतना ही नही उन्होंने सलमान खान से भी आग्रह किया हैं वह उनके लिए दुल्हन की तलाश कर दें।

बता दें कि अजीम अपने परिवार के साथ यूपी के कैराना में रहते है, आजीम के परिवार वालों का मानना है कि ‘वह शारीरिक रूप से कमजोर हैं और उनके दोनों हाथों में समस्‍या है। हम चाहते हैं कि उनकी शादी ऐसी महिला से हो जो उनका ध्‍यान रखे.’ हालांकि अजीम ने दावा किया कि उनका परिवार उनकी शादी को लेकर जरा भी गंभीर नहीं हैं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो