scriptरात में बस का सफर कर रही थीं दो लड़कियां, मनचले लड़कों के ग्रुप ने की अभद्र डिमांड फिर… | two girlfriends in london beaten on bus by thugs who told them to kiss | Patrika News

रात में बस का सफर कर रही थीं दो लड़कियां, मनचले लड़कों के ग्रुप ने की अभद्र डिमांड फिर…

locationनई दिल्लीPublished: Jun 07, 2019 01:00:13 pm

Submitted by:

Priya Singh

रात में सफर करना दो लड़कियों को पड़ गया भारी
लंदन की एक बस में हुआ दोनों पर हमला

two girlfriends in london beaten on bus by thugs who told them to kiss

रात में बस का सफर कर रही थीं दो लड़कियां, मनचले लड़कों के ग्रुप ने की अभद्र डिमांड फिर…

नई दिल्ली। पुरुषों के एक गिरोह ने लंदन ( London ) की बस में बैठी दो लड़कियों पर कथित रूप से हमला कर दिया। उरुग्वे ( Uruguay ) की 28 वर्षीय मेलानिया गियोमोनट अपनी अमरीकी दोस्त क्रिस के साथ बस की सवारी कर रही थीं। पिछले महीने लंदन के वेस्ट हैम्पस्टेड से उन्होंने डबल डेकर बस पकड़ी थी। दोनों दोस्त पहली बार डबल डेकर बस में बैठ रही थीं। अच्छा नज़ारा लेने के लिए बस की आगे वाली सीट पर जाकर दोनों बैठ गईं। उनसे कुछ सीट पीछे लड़कों का एक गिरोह भी बैठा था। लड़कियों का दावा है कि उन लड़कों ने पहले उन्हें अभद्र इशारे किए उसके बाद उन्होंने दोनों दोस्तों को आपस में किस करने के लिए धमकाया।

सोशल मीडिया पर दावा सॉफ्ट ड्रिंक्स में मिला है इबोला वायरस से दूषित खून, सच्चाई आपको हैरान कर देगी

two girlfriends in london beaten
लड़कियों ने किया विरोध

लड़कियों ने उन लड़कों से कहा कि ‘कृपया हमें अकेला छोड़ दें।’ लड़कियों का कहना है कि उन लड़कों की उम्र लगभग 20 से 30 वर्ष के बीच में रही होगी। इसके बाद किस करने से मना करने पर वे लड़के उनपर चीजें फेंकने लगे। मामला इतना गंभीर हो गया कि वे क्रिस को बुरी तरह से पीटने लगे।

सब जानना चाहते थे पशुपतिनाथ मंदिर की संपत्ति के बारे में, अब हुआ खुलासा तो उड़े लोगों के होश

पीटने के बाद लूट लिए पैसे

मेलानिया जब क्रिस को बचाने के लिए आगे बढ़ी तो उन्होंने उसे भी बुरी तरह से पीटा। अज्ञात लड़कों ने मेलानिया को इतना मारा की वह बेहोश हो गई। जब वह होश में आई तो वह खून से लथपथ थी। दोनों ने जब होश संभाला तो उन्हें पता चला कि उनके सारे पैसे भी लूट लिए गए हैं। दोनों कहती हैं कि- “वह लंदन में एक समलैंगिक ( homosexuality ) महिला के रूप में सुरक्षित महसूस करती थीं लेकिन वे इस हमले से स्तब्ध हैं।”

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो