हॉट ऑन वेब

गन प्वाइंट पर मोबाइल छीन रहा था लड़का, लड़की ने कर दिया ऐसा बुरा हाल

ब्राजील में एक लुटेरे की उस वक्त आफत आ गई जब वह उसने लड़की से मोबाइल छीनने की कोशिश की।

Jan 09, 2019 / 04:41 pm

Vinay Saxena

गन प्वाइंट पर मोबाइल छीन रहा था लड़का, लड़की ने कर दिया ऐसा बुरा हाल

नई दिल्ली: ब्राजील में एक लुटेरे की उस वक्त आफत आ गई जब वह उसने लड़की से मोबाइल छीनने की कोशिश की। लड़की ने शख्स को ऐसा सबक सिखाया कि उसे माफी मांगनी पड़ी। यही नहीं लुटेरे को अस्पताल ले जाना पड़ गया।

कैब का इंतजार कर रही थी पोलियाना
मामला ब्राजील के रियो दि जेनेरियो शहर की है। हाल ही में ब्राजील की फेमस UFC फाइटर पोलियाना विएना (26) अपने घर के बाहर खड़े होकर कैब का इंतजार कर रही थी। इसी दौरान वहां एक शख्स आया और पोलियाना को गन प्वाइंट पर ले लिया। पोलियाना से बंदूक दिखाते हुए उससे मोबाइल मांगने लगा, लेकिन मौका पाते ही लड़की ने उस पर मुक्कों की बारिश कर दी और पुलिस के हवाले कर दिया।
मार्शल आर्ट एक्सपर्ट हैं पोलियाना

बता दें, पोलियाना अमेरिकी मार्शल आर्ट में एक्सपर्ट हैं और और UFC की फेमस फाइटर हैं। पोलियाना ने बताया कि लुटे ने मेरी मेरी पीठ के पीछे बंदूक लगाई और बोला कि मोबाइल मुझे दे दो। अगर कुछ हरकत की तो गोली मार देगा। वो मेरे बहुत करीब था, अगर उसके पास असली बंदूक होती है वह मेरे इतने पास नहीं आता। मैंने तुरंत पीछे घूमकर उसे लात—घूंसे मारना शुरू कर दिया।
मुक्के पड़ते ही चेहरे से बहने लगा खून

पोलियाना ने बताया कि मुक्के पड़ने की वजह से उसके चेहरे से खून बहने लगा। वह बुरी तरह डर गया था और माफ करने की गुहार लगाने लगा। मैंने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद उसे पहले अस्पताल ले जाया गया फिर पुलिस स्टेशन।

Home / Hot On Web / गन प्वाइंट पर मोबाइल छीन रहा था लड़का, लड़की ने कर दिया ऐसा बुरा हाल

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.