scriptयूक्रेन में रेपिस्टों को इंजेक्शन से बनाया जाएगा नपुंसक, इन देशों में भी हैं कड़े कानून | Ukraine has made injection for such criminals | Patrika News

यूक्रेन में रेपिस्टों को इंजेक्शन से बनाया जाएगा नपुंसक, इन देशों में भी हैं कड़े कानून

locationनई दिल्लीPublished: Jul 15, 2019 02:09:10 pm

Submitted by:

Deepika Sharma

Rape Case: रेपिस्टों के लिए इस देश में बना सख्त कानून
16 से 65 साल के रेपिस्टों को लगाया जाएगा ये इंजेक्शन
कई दूसरे देश भी हैं जहां रेपिस्टों के लिए है अजीब कानून

police

यूक्रेन में रेपिस्टों को इंजेक्शन से बनाया जाएगा नपुंसक, इन देशों में भी हैं कड़े कानून

नई दिल्ली। हमारे देश में रेप ( rape ) की घटनाएं बढ़ रही हैं। कई अन्य देश भी इस तरह की घटनाओं को अंजाम देने वाले मानसिक रोगियों से परेशान हैं। लेकिन यूक्रेन ने ऐसे लोगों से निपटने के लिए सख्त कानून बनाया है। इसके तहत ऐसे मामलों में दोषी पाए जाने पर उस व्यक्ति को खास इंजेक्शन ( injection ) लगाकर नपुंसक बना दिया जाएगा।
रिपोर्ट के मुताबिक यूक्रेन ( ukraine ) में बने नए कानून के तहत 16 से 65 साल के दोषियों को हर साल इंजेक्शन लगाया जाएगा। रेप के अलावा यौन शोषण ( Sexual Exploitation ) के मामलें में भी दोषियों को नपुंसक बनाने के इंजेक्शन लगाए जाएंगे। इस इंजेक्शन से दोषी की “सेक्स’ क्षमता कम हो जाती है।
city
आकड़ों के अनुसार- यूक्रेन में 2017 में रेप के 320 मामले सामने आए थे। बल्कि हजारों यौन शोषण के मामले थे। इस कानून ( law ) के लागू होने पर पुलिस रेप के दोषियों का अलग से रजिस्टर मेंटेन रखेगी। इसमें दोषियों के नाम लिखे जाएंगे।
इन देशों में दी जाती है रेपिस्ट को अनोखी सजा
यूक्रेन पहला देश नहीं है, जहां पर रेप की घटनाओं को रोकने के लिए ऐसा कानून बनाया गया हो। कुछ अन्य देशों में ऐसी घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए अनोखे कानून हैं। आइए इनके बारे में जानते हैं।
city
सिर में मारी जाती है गोली
उत्तर कोरिया को कानूनों के मामले में सख्त माना जाता है। ऐसे दोषियों के प्रति वहां का कानून कड़ा है। ऐसा अपराध करने वालों के प्रति कोरिया कोई दया नहीं दिखाता है और न ही क्षमा करता है। यहां रेप के दोषी को मौत दी जाती है। दोषी पाए जाने पर व्यक्ति के सिर पर सरेआम कई गोलियां दागी जाती हैं।
– लगातार मारे जाते हैं पत्थर
इराक में भी बलात्कार के दोषी को मौत की सजा दी जाती है। यह सजा अजीब तरीके से दी जाती है। यहां पर गुनाहगार को तब तक पत्थर मारे जाते हैं, जब तक उसकी मौत ना हो जाए। इस दौरान उसे असहनीय पीड़ा से गुजारा जाता है।
city
-सुअर देते हैं सजा
पौलेंड में रेप करने वालों का प्राइवेट पार्ट सुअरों से कटवा दिया जाता है। ऐसा इसलिए किया जाता है, ताकि वे पूरी जिंदगी दोबारा ये काम न कर पाएं।

-महिला के डाले जाते हैं हॉर्मोंस
एक ऐसा देश भी है जहां रेप करने वाले दोषी को अनोखी सजा देने का प्रवधान है। इसमें रेपिस्ट पुरुष के अंदर महिला के हार्मोंस डाल दिए जाता हैं। इस देश का नाम इंडोनेशिया है।
-काट दिया जाता है प्राइवेट पार्ट
सऊदी एक ऐसा देश है जो अपनी खूबसूरती के लिए जाना जाता है। अरब देश में शरिया को महत्व दिया जाता है, इसलिए अपराध करने वालों को सीधा मौत की सजा सुनाई जाती है। अगर कोई भी व्यक्ति रेप करता है तो उसे फांसी पर लटका दिया जाता है और सिर कलम करने के साथ उसका यौनांग काट दिया जाता है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो