आरोपी बंटी के पास से पुलिस ने 2 पिस्तौल, 2 रिवॉल्वर व कई कारतूस बरामद किए हैं। उसने गिरोह के अन्य सदस्यों के साथ मिलकर तीन जिलों में चोरी की करीब 14 वारदातों को अंजाम दिया है। उसके खिलाफ करीब 11 चोरी के मामले दर्ज हैं। बंटी रामकालोनी जींद का रहने वाला है। पुलिस ने उसे एकलव्य स्टेडियम के पास से पकड़ा है। वह वहां हथियार के साथ पाया गया।
पुलिस के शिकंजे में आने के बाद आरोपी ने अजीबो-गरीब किस्सा सुनाया। उसका कहना है कि उसने चोरी की घटनाएं अपनी गर्लफ्रेंड की फरमाइशें पूरी करने और वैलेंटाइन डे पर महंगा तोहफा देने के चक्कर में अंजाम दी हैं। वह पिछले साल से चोरी की वारदात को अंजाम दे रहा है। उनका 3-4 युवकों का गिरोह है। इसका सरगना अमरदीप उर्फ दीपा है। बंटी उसी के लिए काम करता है।