हॉट ऑन वेब

Valentine’s Day: गर्लफ्रेंड के चक्कर में चोर बना आशिक, महंगे गिफ्ट देने के लिए की चोरियां

Boyfriend become thief : वैलेंटाइन डे पर गर्लफ्रेंड को देना चाहता था सरप्राइज
आरोपी का नाम बंटी है, उसने करीब 14 चोरी की वारदात को अंजाम दिया है

Feb 05, 2021 / 10:47 pm

Soma Roy

Boyfriend become thief

नई दिल्ली। चोरी एवं लूट-पाट करने वालों से हर कोई दूर रहना चाहता है। मगर कुछ लोग ऐसे भी हैं जो कमाई के लिए नहीं बल्कि गर्लफ्रेंड के शौक पूरे करने के चलते चोर बन जाते हैं। ऐसा ही हाल बंटी नामक आरोपी का भी है। बताया जाता है कि इस वैलेंटाइन डे को यादगार बनाने और महंगे तोहफे से गर्लफ्रेंड को खुश करने के चक्कर में उसने चोरी की वारदातों को अंजाम दिया। पुलिस ने बंटी को गिरफ्तार किया है।
आरोपी बंटी के पास से पुलिस ने 2 पिस्तौल, 2 रिवॉल्वर व कई कारतूस बरामद किए हैं। उसने गिरोह के अन्य सदस्यों के साथ मिलकर तीन जिलों में चोरी की करीब 14 वारदातों को अंजाम दिया है। उसके खिलाफ करीब 11 चोरी के मामले दर्ज हैं। बंटी रामकालोनी जींद का रहने वाला है। पुलिस ने उसे एकलव्य स्टेडियम के पास से पकड़ा है। वह वहां हथियार के साथ पाया गया।
पुलिस के शिकंजे में आने के बाद आरोपी ने अजीबो-गरीब किस्सा सुनाया। उसका कहना है कि उसने चोरी की घटनाएं अपनी गर्लफ्रेंड की फरमाइशें पूरी करने और वैलेंटाइन डे पर महंगा तोहफा देने के चक्कर में अंजाम दी हैं। वह पिछले साल से चोरी की वारदात को अंजाम दे रहा है। उनका 3-4 युवकों का गिरोह है। इसका सरगना अमरदीप उर्फ दीपा है। बंटी उसी के लिए काम करता है।

Home / Hot On Web / Valentine’s Day: गर्लफ्रेंड के चक्कर में चोर बना आशिक, महंगे गिफ्ट देने के लिए की चोरियां

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.