scriptHoli 2020 : होली पर आजमाएं आसान वास्तु टिप्स, सुख-समृद्धि की होगी वृद्धि | Vastu Tips For Holi, It will Bring Good Luck and Prosperity | Patrika News

Holi 2020 : होली पर आजमाएं आसान वास्तु टिप्स, सुख-समृद्धि की होगी वृद्धि

locationनई दिल्लीPublished: Mar 09, 2020 10:30:57 am

Submitted by:

Soma Roy

Holi Vastu Tips : होली खेलते समय हल्के रंग के कपड़े पहने, इससे पॉजिटिविटी बढ़ेगी
होलिका दहन के समय भी दिशा का रखें ध्यान, होगी तरक्की

holi_color.jpg

Holi Vastu Tips

नई दिल्ली। होली का त्योहार खुशियां और उमंग लेकर आता है। रंगों की मस्ती के बीच अगर वास्तु (Vastu Tips) के कुछ आसान टिप्स भी फॉलो कर लिए जाए तो होली का त्योहार आपके लिए दोगुनी खुशियां ला सकता है। वास्तु एक्सपर्ट शालिनी वोहरा के अनुसार अगर होलिका दहन (Holika Dahan) के समय सही दिशा का चुनाव किया जाए तो घर में सुख-समृद्धि बढ़ सकती है। इसके अलावा राशिनुसार रंगों का चुनाव लाभदायक होगा।
होली 2020 : होलिका दहन के समय बताशे की दे आहूति बनेगी बात, ये 10 उपाय भी हैं कारगर

वास्तु शास्त्र के अनुसार अग्नि की दिशा (Direction) दक्षिण-पूर्व मानी जाती है। इसलिए होलिका दहन इस दिशा में किया जाना शुभ माना जाता है। इससे पंच तत्वों का संतुलन बना रहेगा। इससे घर में आने वाली विपत्तियों का नाश होगा। इसके अलावा होली खेलते समय लाल,पीला,हरा,गुलाबी,नारंगी रंगों का इस्तेमाल करें। इससे व्यक्ति की तरक्की होगी। साथ ही घर में सकारात्मक ऊर्जा बढ़ेगी।
colors.jpg
होली खेलते समय कपड़ों के रंगों का भी ध्यान रखें। ज्यादातर लोग रंगों के डर से गहरे कलर के कपड़े पहनते हैं, लेकिन वास्तु के अनुसार सफेद रंग के कपड़े पहनना शुभ होता है। क्योंकि यह रंग चंद्रमा का प्रतिनिधित्व करता है। इससे शीतलता और विनम्रता बढ़ती है। इसके अलावा आप हल्का आसमानी, गुलाबी और धानी रंग का भी प्रयोग कर सकते हैं। इससे सकारात्मकता बढ़ेगी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो