scriptशपथ ग्रहण नहीं बल्कि BJP के ख़ास मिशन पर गयी थीं वसुंधरा राजे सिंधिया, फोटो ज़ूम करते ही खुल जाएगा राज़ | vasundhra raje scindhiya pramotes bjp in ashok gahlot oath ceremony | Patrika News
हॉट ऑन वेब

शपथ ग्रहण नहीं बल्कि BJP के ख़ास मिशन पर गयी थीं वसुंधरा राजे सिंधिया, फोटो ज़ूम करते ही खुल जाएगा राज़

वसुंधरा राजे सिंधिया की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है जिसके बारे में जानकार आप हैरान हो जाएंगे।

Dec 18, 2018 / 11:20 am

Vineet Singh

vasundhra raje sindhiya

शपथ ग्रहण नहीं बल्कि BJP के ख़ास मिशन पर गयी थीं वसुंधरा राजे सिंधिया, फोटो ज़ूम करते ही खुल जाएगा राज़

नई दिल्ली: राजस्थान में हुए विधानसभा चुनावों के नतीजे आने के बाद भाजपा को यहां पर हार का मुंह देखना पड़ा है जिसके बाद यहां से मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया को सीएम की कुर्सी छोड़नी पड़ी और कांग्रेस पार्टी के अशोक गहलोत को एक बार फिर से सीएम बनाया गया है। आपको बता दें कि अशोक गहलोत ने बीते सोमवार को सीएम का पद ग्रहण कर लिया है। अशोक गहलोत के पद ग्रहण समारोह में कांग्रेस पार्टी के दिग्गज नेता यहां पर मौजूद रहे इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया भी यहां पर नजर आयीं और उन्होंने बड़ी गर्मजोशी के साथ सभी से मुलाक़ात भी की, लेकिन इस दौरान ली गयी वसुंधरा राजे सिंधिया की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है जिसके बारे में जानकार आप हैरान हो जाएंगे।
आपको बता दें कि वसुंधरा राजे की जिस तस्वीर के बारे में हम बात कर रहे हैं वो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। दरअसल यह तस्वीर अशोक गहलोत के पद ग्रहण समारोह की है जहां पर वो अपने भतीजे और कांग्रेस के पॉपुलर नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया से गले मिल रही थीं तभी कुछ ऐसा हुआ जिसकी वजह से अभी तक सोशल मीडिया पर वसुंधरा राजे की ये तस्वीर वायरल हो रही है और इसे जमकर शेयर किया जा रहा है।
दरअसल अपने भतीजे ज्योतिरादित्य सिंधिया से गले मिलने के दौरान वसुंधरा राजे के परिधान और उनके गहनों को साफ़ देखा जा सकता है जो कि बिल्कुल आम महिलाओं जैसे हैं लेकिन जब आप उनकी इस तस्वीर को ज़ूम करेंगे तो आपको पता चलेगा कि उन्होंने कान की जो बालियां पहनी हैं उनमें भाजपा का चुनाव चिन्ह यानी कमल बना हुआ है, इसके बाद आप जब उनके कंगन पर नजर डालेंगे तो वो भी भगवे रंग का है, साथ ही वसुंधरा राजे ने जो साड़ी पहन रखी है वो भी कोई आम साड़ी नहीं है बल्कि वो भगवे रंग की साड़ी है जिसमें हजारों की संख्या में कमल की प्रिंटिंग की गयी है। ऐसे में अशोक गहलोत के शपथ ग्रहण समारोह में वसुंधरा राजे ने जमकर भाजपा का प्रचार किया है और ज्यादातर लोगों ने इस बात को गौर तक नहीं किया। खैर वसुंधरा राजे अब मुख्यमंत्री नहीं है इसके बावजूद उन्होंने गहलोत के शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचकर गर्मजोशी से सभी नेताओं से मुलाक़ात की है।

Home / Hot On Web / शपथ ग्रहण नहीं बल्कि BJP के ख़ास मिशन पर गयी थीं वसुंधरा राजे सिंधिया, फोटो ज़ूम करते ही खुल जाएगा राज़

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो