जबरदस्त मंदी से गुजर रहा है ये देश, 20 लाख का एक किलो आलू, 50 लाख का टमाटर
लगातार महंगाई बढ़ती जा रही है। कई देश मंदी के दौर से गुजर रहे है।
पिछले दिनों पाकिस्तान से खबर आई थी कि वहां खाने पीने की सभी चीजों के दाम आसमान में छाए हुए है।

नई दिल्ली। लगातार महंगाई बढ़ती जा रही है। कई देश मंदी के दौर से गुजर रहे है। पिछले दिनों पाकिस्तान से खबर आई थी कि वहां खाने पीने की सभी चीजों के दाम आसमान में छाए हुए है। वहां की जनता भूख प्यास से मरने के लिए मजबूर है। एक देश ऐसा जहां पर भी सभी चीजे बहुत महंगी। जी हां, हम बात कर रहे है वेनेजुएला की। यहां पर टमाटर बहुत महंगा बिक रहा है। टमाटर के दाम पर आप सोना-चांदी भी खरीद सकते है। आपको यह जानकर हैरान होगी एक टमाटर करीब 50 लाख रुपए में बिक रहा है।
सभी चीजों काफी महंगी
खबरों के अनुसार, वेनेजुएला में लोग टमाटर खरीदने के लिए अपना सबकुछ बेच रहे है। मौजूदा हालात को देखते हुए वहां के लोग खाने पीने की चीजों से जूझ रहे है। वहां पर सभी चीजे काफी महंगी और जीवन बिताने के लिए कई प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसलिए बहुत सारे लोग देश से पलायन कर रहे है। ताकि अपना और अपने परिवार का पेट भर सके।
यह भी पढ़े :— शनिदेव को प्रसन्न करना है तो इस देव की करें पूजा
20 लाख में एक किलो आलू, 50 लाख में टमाटर
एक रिपोर्ट के अनुसार, वेनेजुएला में लोगों को टमाटर खरीदने के लिए अपना सबकुछ बेचना पड़ रहा है। लोग एक किलो टमाटर खरीदने के लिए स्थानीय मुद्रा के रूप में 50 लाख बोलीवर (लोकल करंसी) चुकाने को मजबूर हैं। इस जगह पर जरूरी सामान काफी मंहगा हो गया। जीवन बिताने के लिए खासा परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। यहां एक किलो आलू की कीमत 20 लाख बोलिवर पहुंच गई है, वहीं टमाटर 50 लाख बोलिवर, एक किलो गाजर- 30 लाख बोलिवर, एक किलो चावल- 25 लाख बोलिवर और एक किलो पनीर- 75 लाख बोलिवर में मिल रहा है।
नकदी का संकट
आपको बता दें कि वेनेजुएला में पिछले कई सालों से मंदी का दौर चल रहा है। महंगाई दर 10 लाख फीसदी तक पहुंचने का अनुमान है। बदहाल अर्थव्यवस्था और नकदी के संकट ने लोगों के सामने तमाम परेशानिया पैदा कर दी हैं। वेनेजुएला में खाने और दवाओं की खासी कमी है। इतना ही नहीं पानी, बिजली और यातायात जैसी सुविधाएं नाकाम हो गई हैं।
Hindi News अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें (Hindi News App) Get all latest Hot on Web News in Hindi from Politics, Crime, Entertainment, Sports, Technology, Education, Health, Astrology and more News in Hindi