scriptअनोखे अंदाज में हुई इस नई नवेली दुल्हन की विदाई, देखते रह गए लोग, वीडियो हुआ वायरल | viral video of bride marriage | Patrika News

अनोखे अंदाज में हुई इस नई नवेली दुल्हन की विदाई, देखते रह गए लोग, वीडियो हुआ वायरल

locationनई दिल्लीPublished: Dec 16, 2018 06:52:54 pm

Submitted by:

Neeraj Tiwari

इस वीडियो में सेना का एक वरिष्ठ अधिकारी शादी के बाद अपनी दुल्हन को घर ले जा रहा था।

marriage

अनोखे अंदाज में हुई इस नई नवेली दुल्हन की विदाई, देखते रह गए लोग, वीडियो हुआ वायरल

नई दिल्ली। शादी का दिन इतना खास होता है कि इसे हर कोई इसे यादगार बनाना चाहता है। इस दिन के लिए लोग तरह-तरह के कई जतन करते हैं। इसमें शादी के लिए जाने से लेकर वापस दुल्हन को लेकर आने तक इंतजाम होता है। लेकिन इस बीच आगरा में दुल्हन की विदाई का एक वेहद दिलचस्प वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ है। इस वीडियो में सेना का एक वरिष्ठ अधिकारी शादी के बाद अपनी दुल्हन को घर ले जा रहा था। यह अनोखी शादी आगरा में सदर के नन्द टाकीज स्थित आर्मी पब्लिक स्कूल से शुरू हुई थी।

अंबानी की बेटी की शादी में खर्च हो रहा इतना पैसा, जितने में भारत का चुक जाए इतना बड़ा कर्ज

इस शादी की खास बात यह थी कि दुल्हन की विदाई रिक्शे पर हुई है, इसके अलावा रिक्शे को सजाने के लिए झाडुओं का उपयोग किया गया था। ऐसे में इस खास शादी की विदाई को देखने के लिए राहगीरों की भीड़ उमड़ पड़ी। वहीं दुल्हे की बारात में शामिल होने वाले ज्यादातर लोग सेना के अधिकारी थे ऐसे में उन्होंने भी शादी में जमकर ठुमके लगाए। जिनको वहां से गुजरने वाले लोग देखते ही रह गए।

 

हैरान करने वाली बात यह है कि एक तरफ जब लोग शादियों के नाम पर लाखों-करोडों रुपये खर्च कर रहें हैं तो वहीं यह शादी सोशल मीडिया में चर्चा का विषय बनी हुई है। इस शादी में खर्च के नाम पर एक तो रिक्शा बुक किया गया था। इसके अलावा बैंड बाजा। इसी बैंड बाजा की धुन की थाप पर सेना के जवान डांस कर रहे थे। इस अनोखी शादी का वहां के स्थानीय लोगों और सड़क से गुजर रहे लोगों ने भी जमकर लुत्फ उठाया। इनमें से ही किसी ने इस शादी का वीडियो सोशल मीडिया में डाल दिया जिसके बाद यह वायरल हो गया।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो