scriptराष्ट्रपति पुतिन खेल रहे थे हॉकी अचानक गिर पड़े जमीन पर, वीडियो हो गया वायरल | vladimir putin falls face first on carpet during hockey | Patrika News

राष्ट्रपति पुतिन खेल रहे थे हॉकी अचानक गिर पड़े जमीन पर, वीडियो हो गया वायरल

Published: May 13, 2019 11:04:01 am

Submitted by:

Prakash Chand Joshi

पुतिन का वीडियो हुआ वायरल
रूस के राष्ट्रपति खेल रहे थे हॉकी
अचानक गिर पड़े जमीन पर

vladimir putin

राष्ट्रपति पुतिन खेल रहे थे हॉकी अचानक गिर पड़े जमीन पर, वीडियो हो गया वायरल

नई दिल्ली: सोशल मीडिया ( social media ) पर आए दिन कई वीडियो वायरल होते हैं, जिनमें कई अजीब-अजीब चीजें देखने को मिलती है। इसी कड़ी में इन दिनों रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का एक वीडियो ( video ) काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वो हॉकी खेलते हुए नजर आ रहे हैं। लेकिन अचानक खेल के दौरान कुछ ऐसा हुआ कि वो मुंह के बल जमीन पर गिर पड़ते हैं।

वायरल पोस्ट में दावा पीएम मोदी के मेकअप पर खर्च होते हैं 80 लाख रुपये, यहां जाने सच्चाई

रूस ( Russia ) के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ( Vladimir Putin ) की उम्र 66 साल है और हमेशा से खेलों के प्रति उनकी अलग रूचि है। अब आपको पूरा मामला बताते हैं। दरअसल, पुतिन आइस हॉकी खेल रहे थे। इसी दौरान उनका पैर स्लिप हो गया, जिसके बाद वो मुंह के बल जमीन पर गिर पड़े। पुतिन मैच के दौरान दर्शकों का अभिवादन कर रहे थे कि तभी उका पैर स्लिप करने से वो नीचे गिर गए। हालांकि, वो फिर खड़े हुए और चल दिए।

हर तरफ चर्चा हो रही है पीली साड़ी वाली इस महिला पोलिंग अफसर की, जानें कौन है ये

https://twitter.com/ABC/status/1126916005559709696?ref_src=twsrc%5Etfw

पुतिन जैसे ही जमीन पर गिरे उनके टीम के साथी उन्हें उठाने के लिए दौड़ पड़े। हालांकि, तब तक पुतिन उठकर दोबारा आगे चल दिए थे। पुतिन जूडो में भी ब्लैक बेल्ट जीत चुके हैं। राष्ट्रपति पुतिन हॉकी ( hockey y ) एग्जीबिशन मैच में शामिल होते रहते हैं। वहीं बात इस मैच की करें तो इस मैच में पुतिन ने 8 गोल दागे।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो