scriptइंसानियत शर्मसार! लकड़ी में बुरी तरह फंसे बंदर को किसने और कैसे निकाला? देखिए VIDEO | watch a viral video dog helped the monkey in trouble man made a video | Patrika News

इंसानियत शर्मसार! लकड़ी में बुरी तरह फंसे बंदर को किसने और कैसे निकाला? देखिए VIDEO

Published: Aug 27, 2020 03:42:04 pm

Submitted by:

Naveen

-Monkey Viral Video: यूं तो कुत्ते और बंदर ( Dog and Monkey Video ) एक दूसरे के दुश्मन होते हैं। -लेकिन, इन दिनों एक बंदर का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। -यह वीडियो इंसानियत को शर्मसार करने वाला और जानवरों ( Animal Video ) में एक दूसरे के प्रति लगाव को दर्शाने वाला है। -दरअसल, इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक बंदर लकड़ी के गोल सुराख में फंसा हुआ है और बाहर निकले की कोशिश कर रहा है।

watch a viral video dog helped the monkey in trouble man made a video

इंसानियत शर्मसार! लकड़ी में बुरी तरह फंसे बंदर को किसने और कैसे निकाला? देखिए VIDEO

नई दिल्ली।
Monkey Viral Video: यूं तो कुत्ते और बंदर ( Dog and Monkey Video ) एक दूसरे के दुश्मन होते हैं। लेकिन, इन दिनों एक बंदर का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। यह वीडियो इंसानियत को शर्मसार करने वाला और जानवरों ( Animal Video ) में एक दूसरे के प्रति लगाव को दर्शाने वाला है। दरअसल, इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक बंदर लकड़ी के गोल सुराख में फंसा हुआ है और बाहर निकले की कोशिश कर रहा है। लेकिन, शख्स उसकी मदद करने की बजाय वीडियो ( Video Viral on Social Media ) बना रहा है। यही वजह है कि इस वीडियो को बनाने वाले शख्स की अलोचना हो रही है।

Girlfriends के कहने पर White दाढ़ी-मूछें को Black कर रहा था शख्स, हो गया बुरा हाल !

https://twitter.com/AwanishSharan/status/1296478417131634694?ref_src=twsrc%5Etfw

दुश्मन बना मददगार
वीडियो में दिख रहा है कि लकड़ी के सुराख में फंसा बंदर बाहर निकलने की बहुत कोशिश करता है, लेकिन उससे बाहर नहीं निकला जाता। आखिर में वह थक जाता है। इस वीडियो को बनाने वाले शख्‍स ने जहां मुसीबत में फंसे बंदर का दर्द महसूस नहीं किया, लेकिन इसी बीच कुत्ता वहां मदद करने के लिए पहुंच जाता है। कुत्ता अपने दांतों से उसे पकड़कर बाहर निकालने की कोशिश करता है। आखिर बंदर का बच्चा लकड़ी के सुराख से बाहर निकल आता है। बंदर का बच्‍चा कूदकर एक छोटे से केले के पेड़ पर चढ़ जाता है।

इंसानियत हुई शर्मसार!
दुख की बात है कि पूरे घटनाक्रम में इंसानियत शर्मसार होती रही। जहां 5 मिनट तक बंदर फंसा बाहर निकलने के लिए झटपटा रहा था, वहीं शख्स मदद करने की बजाय वीडियो बनाता रहा। बता दें कि सोशल मीडिया पर यह वीडियो काफी वायरल हो रहा है। ट्विटर पर एक शख्स ने लिखा, काश हम इंसानों में भी इंसानियत बची होती तो कोई बेगुनाह नहीं मारा जाता, इन जानवरों को हम तुच्छ समझते थे आज वही हमको जीवन की सही सिख दे रहे हैं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो