कोरोना वायरस के ये फनी वीडियोज देखकर आप भी गुनगुनाएंगे- हद कर दी आपने...
- कोरोना वायरस को लेकर पूरी दुनिया में दहशत है
- पूरी दुनिया की सरकार ने इसे लेकर स्वास्थ्य चेतावनी जारी की है
- वहीं सोशल मीडिया पर इसके फनी वीडियोज भी घूम रहे हैं
Updated: 18 Mar 2020, 01:35 PM IST
नई दिल्ली : एक तरफ कोरोना वायरस (CoronaVirus) की वजह से पूरे विश्व में हाहाकार मचा हुआ है। वहीं कुछ लोग इसके भी मजे ले रहे हैं। इसके कई वायरल वीडियोज आपके मोबाइल पर मिल जाएंगे। इसे आप जिंदादिली समझे या फिर दुस्साहस। इन मोहतरम और मोहतरमाओं ने तो सच में हद कर रखी है। लेकिन भाई यह भी सच है कि कोरोना के डर से घर में बैठे लोगों का मनोरंजन भी ऐसे वीडियोज कर रहे हैं। लोग बड़े चाव से इन्हें देख रहे हैं। इनके वियूज इतने हैं कि जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे। आइए दिखाते हैं सोशल मीडिया पर घूम रहे कुछ ऐसे ही वायरल वीडियोज, जिनमें से किसी के भी वियूज मिलियन से कम नहीं हैं।
जरा इनका रोमांस देखिए
ये साहब अपनी बाइक पर बैठकर बड़े मजे में अपनी गर्लफ्रेंड का इंतजार कर रहे हैं। इनकी आंखों में उमंग और उत्सुकता साफ देखी जा सकती है। इसी वक्त डॉक्टर का फोन आता है और उनका टेस्ट पोजिटीव बताया जाता है। इसके बाद तो जनाब के होश ही फाख्ता हो जाते हैं। इसी वक्त दोस्त आते हैं। वह तो किसी तरह उनसे बच निकलते हैं, लेकिन जब उनकी गर्लफ्रेंड आती है, तब क्या होता है। यह देखकर तो आप भी चौंक जाएंगे।
अद्भुत है यह लड़की भी
इस लड़की पर तो लगता है कि कोरोना का भूत छाया हुआ है। जरा इनकी अदाएं और हरकतें तो देखिए। इन महोदया ने तो खाने के वक्त भी मास्क लगा रखा है। बस जरा-सी सुराख कर दी है और उसके जरिये सिर्फ ऐसी ही चीजें खा रही है, जो इस झिर्री से होकर मुंह में जा सकती है। इनके पानी पीने का अंदाज तो और भी निराला है।
इस लड़की के डॉक्टर तो गूगल बाबा हैं
यह लड़की सूखी खांसी और सिरदर्द से परेशान है। लेकिन इसके बावजूद इन्हें डॉक्टर की मदद नहीं चाहिए, बल्कि अपना ईलाज गूगल बाबा के जरिये करेंगी। ओ... ये मारा सर्च और पा लिया ईलाज। अब इनका जश्न देखिए। खांसी और सिरदर्द में भी क्या खुशी झलकती है। अद्भुत।
और भइया हाथ नहीं मिलाने का
इस वीडियो में एक साहबान मास्क पहले एक व्यक्ति से जबरदस्ती हाथ मिलाने पर तुले हैं। इनकी कॉमिक टाइमिंग देखकर तो आप भी हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। और वीडियो के अंत तक आपकी उत्सुकता बनी रहती है कि क्या वह बंदा हाथ मिलाने में कामयाब हो पाएगा? तो देखें वीडियो और जानें क्या होता है।
ओह हो! क्या शेखी है जनाब की
जरा शेखी तो देखिए तो इन जनाब की। किस तरह बधार रहे हैं। यह महोदय 'कोरोना' से डर नहीं रहे हैं, बल्कि उसे डरा-धमका रहे हैं, लेकिन उनकी ये सारी की सारी शेखियां उस समय धरी की धरी रह जाती है, जब सिर्फ मास्क पहने कुछ लोग उनकी तरफ बढ़ते हैं। अरे-अरे ये क्या करंट लग गया हो।
और अब बचाव का उपाय भी देख लीजिए
ऐसा नहीं है कि कोरोना वायरस से बचने का उपाय सिर्फ गंभीर होकर ही जाना जा सकता है। हंसते-हंसाते भी आप चाहें तो इसे जान सकते हैं। यह दंपती इसी को परफेक्ट टाइमिंग के साथ बता रहा है। देखिए वीडियो और आप भी इनका अंदाज देखकर गुनगुनाएंगे- हद कर दी आपने...
Hindi News अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें (Hindi News App) Get all latest Hot on Web News in Hindi from Politics, Crime, Entertainment, Sports, Technology, Education, Health, Astrology and more News in Hindi