scriptAntarctica में नजर आई दांतेदार बर्फ की सात मील लंबी दीवार, वैज्ञानिकों में मची खलबली | Weird image like sharp teeth seen in Antarctica,scientists shocked | Patrika News

Antarctica में नजर आई दांतेदार बर्फ की सात मील लंबी दीवार, वैज्ञानिकों में मची खलबली

Published: Jan 24, 2021 08:04:32 pm

Submitted by:

Soma Roy

Weird Image in Antarctica : बर्फ में बनी अजीबो-गरीब आकृति को देख एक्सपर्ट्स हुए हैरान
कई जानकार इसे न्यूजीलैंड यात्री विमान हादसे से भी जोड़ कर देख रहे हैं

barf.jpg

Weird Image in Antarctica

नई दिल्ली। अंटार्कटिका में हमेशा बर्फ की चादरें बिछी रहती हैं। यहां मौजूद ग्लेशियरों के पिघलने से पूरी दुनिया पर इसका असर पड़ता है। यही वजह है कि वैज्ञानिक अक्सर यहां रिसर्च के लिए आते हैं, लेकिन इन दिनों ये जगह एक अजीबो-गरीब आकृति की वजह से चर्चाओं में है। दरअसल नासा के वैज्ञानिकों ने सैटेलाइट से यहां नुकीले दांत जैसे आकार देखे हैं। रिसर्चर के मुताबिक ये आकृति करीब सात मीटर तक फैली हुई है। तस्वीरों में ये बर्फ पर बने दांतेदार दीवार की तरह नजर आ रही है। बर्फ की चादर के बीच बनी इस आकृति को देख वैज्ञानिक हैरान हैं।
नासा के वैज्ञानिकों के मुताबिक मैकमुर्डो साउंड के जमे हुए समुद्र में दांतेदार बर्फ की सात मील लंबी दीवार नजर आई है। यह एक दुर्लभ प्रकार का ग्लेशियर है। ये जमे हुए समुद्रों में माउंट एरेबस से बहने वाली लाखों टन बर्फ से मिलकर बना है। भूवैज्ञानिक डॉ एलन लेस्टर का कहना है कि नीचे सफेद ग्लेशियर और ऊपर सफेद बादल के चलते ये चारों ओर से सफेद रंग का नजर आ रहा है। हालांकि दूसरे एक्सपर्ट्स का मानना है कि बर्फ की चादर पर ये अजीबो-गरीब दांतनुमा आकार किसी चीज के यहां उतरने के चलते बने हैं।
कई जानकार इसे 1979 में बर्फीले तूफान में दुर्घटनाग्रस्त हुए न्यूजीलैंड के यात्री विमान वाली घटना से भी जोड़कर देख रहे हैं। उनका कहना है कि यह घटना यहीं हुई थी इसलिए इसे माउंट एरेबस डिजास्टर के नाम से भी जाना जाता है। एविएशन जर्नलिस्ट जो पप्पालार्डो का कहना है कि बर्फ में ऐसी संरचनाएं किसी चीज के उतरने से बन सकती हैं। हालांकि शोधकर्ता इसकी सटीक जानकारी खोजने के लिए अंटार्कटिक पर रिसर्च कर रहे हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो