scriptक्या है Winter Solstice? पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा किया गया गूगल सर्च, यहां मिलेगी पूरी जानकारी | what is winter solstice here is all information of google doodle | Patrika News

क्या है Winter Solstice? पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा किया गया गूगल सर्च, यहां मिलेगी पूरी जानकारी

locationनई दिल्लीPublished: Dec 21, 2018 12:00:32 pm

Submitted by:

Priya Singh

कमाल की बात है ऐसा सिर्फ आज के दिन ही होता है। 22 दिसंबर से दिन लंबे और रात छोटी होने लगती है। इसके साथ ही यह इस बात का भी संकेत माना जाता है कि अब असली ठंड की शुरुआत हो चुकी है।

what is winter solstice here is all information of google doodle

क्या है Winter Solstice? पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा किया गया गूगल सर्च, यहां मिलेगी पूरी जानकारी

नई दिल्ली। 21 दिसंबर यानी आज का दिन साल का सबसे खास दिन है। आज के दिन Tropic of Capricorn पृथ्वी के सबसे पास में होता है। इस वजह से 21 दिसंबर का दिन सबसे छोटा और रात सबसे लंबी होती है। कमाल की बात है ऐसा सिर्फ आज के दिन ही होता है। 22 दिसंबर से दिन लंबे और रात छोटी होने लगती है। इसके साथ ही यह इस बात का भी संकेत माना जाता है कि अब असली ठंड की शुरुआत हो चुकी है। इस घटना को खगोलीय घटना कहा जाता है। आज के इस खास दिन का महत्त्व समझते हुए गूगल ने भी इसके लिए डूडल तैयार किया है। आज के गूगल ट्रेंड्स की बात करें तो विंटर सोल्स्टिस (Winter Solstice) को सबसे ज्यादा सर्च किया गया है। लगभग 2 मिलियन लोगों ने इसे पिछले 24 घंटे में सर्च किया है। भारतीय ज्योतिष में इस प्रक्रिया को मकर सायन कहते हैं।खगोलीय घटना के हिसाब से winter solstice 5:23 p.m (EST) पर शुरू होगा। बता दें कि इस साल के Winter Solstice की खास बात यह होगी कि इसमें दिसंबर का पूरा चांद (कोल्ड मून) भी दिखेगा।

google doodle

अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर यह समय काल आज के दिन आता है लेकिन भारतीय समय के अनुसार इसे हम हर साल 14 जनवरी को मकर संक्रांति जे रूप में मनाते हैं। सोल्स्टिस शब्द लैटिन भाषा से लिया गया है। इसका मतलब होता है कि सूरज अभी स्थिर है। इस प्रक्रिया में सूर्य उत्तर या दक्षिण की तरफ अपनी दिशा बदलता है और इस बीच सूर्य थोड़ी देर ठहरता है। कई देश इसे त्यौहार के तौर पर मनाते हैं, आयरलैंड के लोग कबरिस्तान में इकठ्ठा होते हैं और वहां बने मकबरे पर पड़ने वाली सूरज की रोशनी का दीदार करते हैं। इसी तरह 21 जून को वर्ष का सबसे लंबा दिन होता है, जबकि रात सबसे छोटी होगी। इसे ग्रीष्मकालीन अयनंत का दिन भी कहा जाता है। इस दिन सूर्य उत्तरायण से दक्षिणायन हो जाता है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो