हॉट ऑन वेब

महिला ने लगाई खाने के लिए आवाज तो तुरंत आए सैंकड़ों मुर्गे-मुर्गियों, देखें वायरल वीडियो

इंसान हो या पशु-पक्षी, भूख सभी को लगती है और भूख लगने पर जब खाना मिलना है, तो इंसान ही नहीं, पशु-पक्षी भी तुरंत खाने के पास चले जाते हैं। ऐसा ही कुछ देखने को मिला जब बड़ी संख्या में मुर्गे-मुर्गियों को भूख लगी और एक महिला ने खाने के लिए आवाज़ लगाई।

नई दिल्लीApr 21, 2024 / 12:31 pm

Tanay Mishra

Woman calls chickens for food

इंसान हो या पशु-पक्षी, जब भूख लगती है तो खाना मिलते ही उसपर टूट पड़ते हैं। ज़्यादा भूख लगने पर इंसान ही नहीं, पशु-पक्षी भी बैचेन हो जाते हैं। ऐसे में अगर उनको खाना मिल जाए तो फिर उस पर टूट पड़ते हैं। सोशल मीडिया के इस दौर में अक्सर ही कई वीडियो देखने को मिलते हैं जो काफी पसंद किए जाते हैं। हाल ही में इसी तरह का एक वीडियो सामने आया है जिसमें भूख के चलते मुर्गे-मुर्गियों दौड़ लगाने के साथ ही कुछ दूर के लिए और कुछ ऊंचाई तक उड़ान भी भरते हैं।


महिला की आवाज़ पर तुरंत आ गए मुर्गे-मुर्गियाँ

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक महिला मुर्गे-मुर्गियों को खाना देती दिख रही है। मुर्गे-मुर्गियों को खाने के लिए बुलाने के लिए महिला आवाज़ लगाती है पहुंच और बर्तन बजाती है उसके आवाज़ लगाने पर सैंकड़ों मुर्गे-मुर्गियाँ खाने के लिए तुरंत वहाँ पहुंच जाते हैं।

इस वीडियो को नीचे देखा जा सकता है।


दौड़ लगाने के साथ उड़ान भी भरी

महिला के खाने के लिए बुलाने पर मुर्गे-मुर्गियाँ सिर्फ दौड़कर ही नहीं, उड़ान भरते हुए भी आए। हालांकि मुर्गे-मुर्गियाँ अपने शरीर की बनावट और वज़न के कारण कुछ ऊंचाई तक और कुछ देर तक ही उड़ पाए।

Home / Hot On Web / महिला ने लगाई खाने के लिए आवाज तो तुरंत आए सैंकड़ों मुर्गे-मुर्गियों, देखें वायरल वीडियो

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.