हॉट ऑन वेब

कम हाइट वाली लड़कियों को हग करना क्यों पसंद करते हैं लड़के, जानें दिलचस्प वजह

Hug to short heighten girls : शॉर्ट हाइटेड लड़कियों को हग करने से लड़के मानसिक तौर पर रिलैक्स महसूस करते हैं
लंबी लड़कियों के मुकाबले छोटी हाइट वाली लड़कियां ज्यादा केयरिंग समझी जाती हैं, क्योंकि वो लड़के के दिल की धड़कनों को महसूस कर सकती हैं

Nov 28, 2020 / 12:29 pm

Soma Roy

Hug to short heighten girls

नई दिल्ली। यूं तो अच्छी हाइट (Height) एक बेहतरीन पर्सनाल्टी को दर्शाता है। फिर भी बात जब हग (Hug) करने की आती है तो ज्यादातर लड़के कम हाइट (Short heighten girls) वाली लड़कियों को पसंद करते हैं। उन्हें लगता है कि वो शॉर्ट हाइट वाली लड़कियों के साथ ज्यादा अच्छा बांड शेयर कर सकते हैं, क्योंकि वो जब उन्हें हग करते हैं तो लड़की उनके दिल के करीब रहती है। ऐसी ही कई और दिलचस्प वजह के चलते भी लड़कियां छोटी हाइट वाली लड़कियों को गले लगाना पसंद करते हैं।
रिलेशनशिप में भरता है रोमांस
कम हाइट वाली लड़कियों को हग करना रोमांटिक रिलेशनशिप के लिए भी बहुत अच्छा होता है। क्योंकि छोटी हाइट वाली लड़कियां, लंबी लड़कियों के मुकाबले ज्यादा फ्लेक्सिबल होती हैं। कम हाइट वाली लड़कियों को हग करने से उनके बीच लवी—डवी मोमेंट्स ज्यादा बनते हैं।
इमोशनली ज्यादा करती हैं कनेक्ट
कम हाइट वाली लड़कियों को हग करने पर लड़कियां सीधे लड़के की दिल की धड़कनों को सुन सकती है। इससे इमोशनल बांड मजबूत होता है। इसलिए अगर लड़का खुश है या दुखी है, उसे अपने दिल का हाल बयां करने के लिए लफ्जों की जरूरत नहीं पड़ती। महज एक हग से ही सारी बात एक—दूसरे को समझ आ जाती है।
लड़कों का बढ़ता है रुतबा
ज्यादातर लड़कों का मानना है कि लड़कियां उनसे हर चीज में थोड़ी कमतर रहनी चाहिए। इससे उनका दबदबा कायम रहेगा। यही बात वो लड़कियों के चुनाव में भी करते हैं। वे सोचते है कि कम हाइट वाली लड़कियों को हग करने से उन्हें शक्तिशाली होने का एहसास होगा। इससे लड़की के सामने उनका रुतबा भी बढ़ेगा।

Home / Hot On Web / कम हाइट वाली लड़कियों को हग करना क्यों पसंद करते हैं लड़के, जानें दिलचस्प वजह

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.