scriptHappy Women’s Day 2020 : जानें क्यों मनाया जाता है अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस? कब और कैसे हुई शुरुआत | Why is International Women's Day celebrated | Patrika News

Happy Women’s Day 2020 : जानें क्यों मनाया जाता है अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस? कब और कैसे हुई शुरुआत

locationनई दिल्लीPublished: Mar 08, 2020 08:30:26 am

Submitted by:

Piyush Jayjan

साल 1909 में सोशलिस्ट पार्टी ऑफ अमेरिका ( Socialist Party of America ) द्वारा पहली बार अमेरिका में 28 फरवरी को महिला दिवस मनाया गया।

667b89ef-4962-45f8-ab57-c1c2f8419a09.jpeg

नई दिल्ली। दुनियाभर में हर साल 8 मार्च के दिन अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस ( International Women’s Day ) मनाया जाता है। महिला दिवस के दिन महिलाओं के सामाजिक, राजनीतिक और आर्थिक अधिकारों के बारे में चर्चा की जाती है। इसके साथ ही औरतों की तरक्की और उनके आत्मनिर्भर बनने जैसे विषयों पर भी खास जोर दिया जाता हैं।

इस दिन दुनिया के कई देशों में राष्ट्रीय अवकाश की घोषणा की जाती है। वहीं चीन में ज़्यादातर दफ़्तरों में महिलाओं को आधे दिन की छुट्टी दी जाती है। जबकि अमरीका में मार्च का महीना ‘विमेन्स हिस्ट्री मंथ’ के तौर पर मनाया जाता है। इस बार की थीम है- मैं जनरेशन इक्वेलिटी: महिलाओं के अधिकारों को महसूस कर रही हूं ( I am Generation Equality: Realizing Women’s Rights ) है।

दुनिया का सबसे आलीशान रहस्यमयी होटल, जिसकी पांचवी मंजिल पर जाना मना है

किस तरह शुरू हुआ महिला दिवस?
महिला दिवस भी एक मज़दूर आंदोलन की ही उपज है। साल 1908 में 15 हज़ार औरतों ने न्यूयॉर्क शहर में मार्च निकालकर नौकरी में कम घंटों की मांग के साथ उन्हें बेहतर वेतन देने की बात रखी थी। इसके साथ ही मतदान करने का अधिकार भी देने के लिए भी मांग की। इसके ठीक एक साल बाद सोशलिस्ट पार्टी ऑफ़ अमरीका ने इस दिन को पहला राष्ट्रीय महिला दिवस घोषित कर दिया।

दरअसल, क्लारा ज़ेटकिन ने महिला दिवस मनाने के लिए कोई तारीख़ तय नहीं की थी। साल 1917 में युद्ध के दौरान रूस की महिलाओं ने ‘ब्रेड एंड पीस’ की मांग की। महिलाओं की हड़ताल ने वहां के सम्राट को पद छोड़ने के लिए मजबूर कर दिया और अंतरिम सरकार ने महिलाओं को मतदान का अधिकार दे दिया, तभी से अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 8 मार्च को मनाया जाने लगा।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो