scriptदोस्त को बुलाने उसके घर पहुंचे थे लड़के, ‘भाभी’ को एेसा करते देख कांप गई रुह | wife brutally killed husband in kaimur | Patrika News

दोस्त को बुलाने उसके घर पहुंचे थे लड़के, ‘भाभी’ को एेसा करते देख कांप गई रुह

Published: Aug 10, 2018 12:45:19 pm

Submitted by:

Vinay Saxena

कैमूर जिले के चैनपुर इलाके में एक महिला ने आपसी विवाद में पति की गला घोंट कर हत्या कर दी।

omg

दोस्त को बुलाने उसके घर पहुंचे थे लड़के, ‘भाभी’ को एेसा करते देख कांप गई रुह

नई दिल्ली: पति-पत्नी में रोज झगड़ा होता था। दोनों के बीच रिश्ते इतने खराब हो गए थे कि साथ रहना मुश्किल हो चुका था। गुरुवार रात भी कुछ ऐसा हुआ। दोनों के बीच झगड़ा हुआ और मामला शांत होने के बाद पति अपने कमरे में बेड सो गया। सुबह जब उसके साथी उसे काम पर बुलाने के लिए उसके घर पहुंचे तो कमरे का नजारा देखकर उनके होश उड़ गए। उन्होंने तुरंत मामले की जानकारी पुलिस को दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को अरेस्ट कर लिया।
सोते समय गमझे से घोंट दिया गला

मामला कैमूर जिले के चैनपुर इलाके का है। यहां एक महिला ने आपसी विवाद में पति की गला घोंट कर हत्या कर दी। इस घटना की जानकारी लोगों को तब हुई जब गांव के ही कुछ लोग राजू को किसी काम से बुलाने गए।
लाश को निहारते हुए पति के बाल बना रही थी पत्नी

घटना का पता चलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। जब लोग राजू के घर पर पहुंचे तो देखा कि चारपाई पर राजू की लाश पड़ी थी और लाश के बगल में बैठी पत्नी उसे निहारते हुए उसके बाल बना रही थी।
पुलिस ने महिला को किया अरेस्ट


लोगों ने इस घटना की जानकारी तुरंत पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने हत्या की आरोपित पत्नी को गिरफ्तार किया है।
अक्सर होता है दोनों के बीच झगड़ा

पड़ोस के लोगों ने बताया कि दोनों पति-पत्नी में अक्सर लड़ाई-झगड़ा होता रहता था। गुरुवार को भी सुबह दोनों काफी देर तक झगड़ते रहे। इसके बाद राजू घर में सो गया था। इसी दौरान उसकी पत्नी ने राजू की गला घोंटकर हत्या कर दी। इस मामले में पुलिस का कहना है कि महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो