scriptकिराएदार के साथ आपत्तिजनक हालत में थी महिला, इस शख्स की पड़ गई नज़र..पूरा मामला जान कांप जाएगी रूह | wife had extramarital affairs with tenant in punjab | Patrika News

किराएदार के साथ आपत्तिजनक हालत में थी महिला, इस शख्स की पड़ गई नज़र..पूरा मामला जान कांप जाएगी रूह

Published: Aug 26, 2018 05:32:25 pm

Submitted by:

Sunil Chaurasia

जानकारी के मुताबिक मुकेश ने संगीता को श्याम के साथ आपत्तिजनक स्थिति में रंगे हाथों पकड़ लिया था, जिसके बाद उसने इस रिश्ते का विरोध किया था।

sex

किराएदार के साथ आपत्तिजनक हालत में थी महिला, इस शख्स की पड़ गई नज़र..पूरा मामला जान कांप जाएगी रूह

नई दिल्ली। पंजाब के लुधियाना से एक बेहद ही दर्दनाक मामला सामने आया है। यहां ढंडारी में रहने वाले एक शख्स की उसकी के घर पर बड़ी ही बेरहमी से हत्या कर दी। आपको जानकर हैरानी होगी कि शख्स की हत्या करने वाला कोई और नहीं बल्कि खुद उसकी पत्नी थी, जिसने हत्या में अपने प्रेमी की मदद ली थी। मृतक का नाम मुकेश बताया जा रहा है, उसकी पत्नी का नाम संगीता है। संगीता के श्याम पासवान नाम के एक शख्स के साथ अवैध संबंध थे, जो उसी के मकान में किराए पर रहता था। दोनों की आशिकी में मुकेश बाधा उत्पन्न कर रहा था, जिसके बाद दोनों ने मुकेश को अपने रास्ते से हटाने का खौफनाक प्लान बनाया।
पूरा मामला बीते 15 अगस्त की रात का है, मुकेश अपनी छत पर सो रहा था। वह गहरी नींद में था, उसी वक्त छत पर संगीता और श्याम पहुंच गए। जानकारी के मुताबिक संगीता ने अपने पति के दोनों पैरों को पकड़ लिया और श्याम ने मुकेश के सिर पर एक हथौड़े से वार कर दिया। हथौड़े का हमला इतना तेज़ था कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मामले की जांच कर रही पुलिस ने बताया कि संगीता और श्याम के बीच पिछले 6 साल से अवैध संबंध थे। लेकिन मुकेश की वजह से दोनों के बीच खलल उत्पन्न हो रही थी, जिसके बाद दोनों ने मिलकर मुकेश को अपने रास्ते से हटा दिया।
एडीसीपी जोन 4 राजवीर सिंह ने बताया कि हत्या के अगले दिन मुकेश की लाश छत पर ही पड़ी थी। वह पूरी तरह से खून में लथपथ था। पुलिस ने पूछताछ के लिए मुकेश के भाई राकेश से संपर्क किया। राकेश ने ही पुलिस को बताया कि उसकी भाभी संगीता के श्याम के साथ अवैध संबंध हैं। पुलिस ने श्याम से पूछताछ कर उसे छोड़ दिया। लेकिन जब श्याम ने संगीता के साथ शहर छोड़कर भागने की कोशिश की तो पुलिस ने उन्हें धर दबोचा। जानकारी के मुताबिक मुकेश ने संगीता को श्याम के साथ आपत्तिजनक स्थिति में रंगे हाथों पकड़ लिया था, जिसके बाद उसने इस रिश्ते का विरोध किया था।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो