script

पैसों के लालच में बीवी को जबरदस्ती इस जगह ले जाता था शख्स, और फिर शुरू होता था ये…

Published: Aug 11, 2018 03:37:29 pm

Submitted by:

Sunil Chaurasia

साल 2010 के बाद वह अपने माता-पिता के साथ मुंबई आ गई थी

wife

पैसों के लालच में अपनी बीवी को जबरदस्ती इस जगह ले जाता था शख्स, और फिर शुरू होता था ये…

नई दिल्ली। गुजरात के अहमदाबाद से एक बेहद ही हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने अपने पति पर सनसनीखेज आरोप लगाते हुए कहा है कि वह ज़बरदस्ती उनके अंडाणु बेच रहा है। महिला ने अहमदाबाद के सरखेज पुलिस थाने में पति की शिकायत करते हुए कहा कि उसका पति अंडाणु बेचने के लिए देश के अलग-अलग शहरों में ले जाया करता था। पीड़िता ने बताया कि जब वह पति के साथ अंडाणु बेचने के लिए दूसरे शहरों में जाने के लिए मना करती थी तो उसके साथ मारपीट भी की जाती थी। महिला ने बताया कि उसके पति ने उसका पासपोर्ट और अन्य ज़रूरी डॉक्यूमेंट्स भी छीन लिए हैं।
महिला ने पुलिस को बताया कि उसके पति पर कर्ज था, जिसे चुकाने के लिए वह उसके अंडाणु बेच रहा था। आरोपी पति अपनी पत्नी के अंडाणु बेचने के लिए उदयपुर, अजमेर, वडोदरा ले गया था। पीड़िता अहमदाबाद के वेजलपुर की रहने वाली है। वेजलपुर से पहले पीड़िता ओमान में रहती थी। फिर साल 2010 के बाद वह अपने माता-पिता के साथ मुंबई आ गई थी। मुंबई आने के बाद महिला अपनी फैमिली के साथ अहमदाबाद आ गई, और यहां अफजल खान नाम के शख्स के साथ नवंबर 2010 में शादी कर ली थी। अफजल को कोई नौकरी नहीं मिली तो महिला की मां ने उसे एक ऑटोरिक्शा खरीद कर दे दिया।
अफजल को ऑटोरिक्शा से हो रही कमाई से संतुष्टि नहीं मिल रही थी, जिसके बाद उसने अपनी पत्नी के अंडाणु बेचना शुरू कर दिया। महिला ने बताया कि उसका पति उसे जबरन मैटरनिटी होम ले जाता था, जहां वह उसके अंडाणु बेचता था। पति का विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की जाती थी, जिससे तंग आकर वह अपने भाइयों के घर आ गई। महिला ने थाने में पति अफजल के साथ-साथ अपने सास-ससुर के खिलाफ भी मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। हालांकि आरोपी अफजल पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।

ट्रेंडिंग वीडियो