script

गर्भवती की हत्या कर पेट फाड़कर निकाल लिया बच्चा, फिर मां-बेटी ने रची ये कहानी

locationनई दिल्लीPublished: May 18, 2019 03:03:29 pm

Submitted by:

Priya Singh

अमरीका के शिकागो में गर्भवती लड़की की हत्या की सुलझी गुत्थी
मां-बेटी और प्रेमी ने किया था ये अपराध
पुलिस की जांच में ऐसे हुआ खुलासा

woman child was cut from her womb a mom and daughter are charged

गर्भवती की हत्या कर पेट फाड़कर निकाल लिया बच्चा, फिर मां-बेटी के रची ये कहानी

नई दिल्ली। अमरीका ( America ) के शिकागो ( Chicago ) से एक हैरान कर देने वाला और दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। करीब एक महीना पहले एक गर्भवती लड़की की हत्या की गई और उसका पेट काटकर उसके अजन्मे बच्चे को निकाल लिया गया। एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, मृत लड़की की उम्र 19 साल थी। इस हत्या की जांच में जुटी शिकागो पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया है। इन तीनों में मां-बेटी और आरोपी महिला का प्रेमी शामिल है। गर्भवती लड़की मार्लेना ओचाओ लोपेज को कुछ सामान देने के बहाने 46 साल की महिला क्लारिसा फिग्युरोआ ने। अपने घर बुलाया। मार्लेना को महिला ने प्रलोभन दिया कि वह उसके बच्चे के इस्तेमाल में आने के लिए उसे कुछ सामान देना चाहती है।

क्लारिसा की इस पेशकश को मार्लेना ठुकरा न सकी और उसके घर सामान लेने चली गई। क्लारिसा ने अपनी बेटी डेसीरी के साथ मिलकर मार्लेना का गला दबाकर उसे मार डाला। और उसके बच्चे को पेट से चीरकर उसे बाहर निकाल लिया। इसके बाद महिला ने इमरजेंसी नंबर पर फोन किया और दावा किया कि उसने एक बच्चे को जन्म दिया है जो सांस नहीं ले पा रहा है।

इसके बाद इमरजेंसी की सेवा के तहत बच्चे को अस्पताल में भर्ती कराया गया। बता दें कि बच्चे की हालत के बारे में फिलहाल पुलिस ने कोई बयान नहीं दिया है। इसी बीच मार्लेना के लापता होने की बात सामने आई। स्थानीय पुलिस उसकी तलाश में जुट गई। पुलिस दोनों कड़ियों को आपस में जोड़ नहीं पा रही थी। तभी छानबीन में उन्हें पता चला कि मार्लेना और क्लारिसा फिग्युरोआ की बात फेसबुक ( Facebook ) पर हुई थी।

पुलिस ने क्लारिसा के घर की छानबीन की तो सारा सच सामने आ गया। पुलिस ने जब आरोपी के घर की तलाशी ली तो उन्हें घर के पीछे रखे कूड़ेदान में मार्लेना का शव बरामद हुआ। डीएनए में इस बात का खुलासा हो गया कि वह बच्चा मार्लेना का ही था। फिलहाल, इस बात का अभी तक कोई खुलासा नहीं हुआ है कि मां-बेटी ने ये जघन्य अपराध क्यों किया। बता दें कि महिला के प्रेमी को हत्या की बात छिपाने के जुर्म में गिरफ्तार किया गया है। शिकागो की स्थानीय पुलिस पूरी गहराई से मामले की जांच में जुटी है।

ट्रेंडिंग वीडियो